धोती-कुर्ता, त्रिपुंड और रुद्राक्ष की माला पहने जफर की पिटाई,हिंदू युवती के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचा मुस्लिम युवक जमकर हंगामा
उज्जैन में बजरंग दल ने जाफर नामक मुस्लिम युवक को भगवा वस्त्र, तिलक और तुलसी की माला पहनकर हिंदू पहचान छिपाते हुए पकड़ा. वो दिल्ली की एक लड़की के साथ महाकाल और मंगलनाथ मंदिर घूम रहा था. होटल में लड़की की आईडी से कमरा लेते समय संदेह होने पर उसकी असलियत खुली. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
उज्जैन में बजरंग दल ने जाफर नामक मुस्लिम युवक को भगवा वस्त्र, तिलक और तुलसी की माला पहनकर हिंदू पहचान छिपाते हुए पकड़ा. वो दिल्ली की एक लड़की के साथ महाकाल और मंगलनाथ मंदिर घूम रहा था. होटल में लड़की की आईडी से कमरा लेते समय संदेह होने पर उसकी असलियत खुली.
मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक गैर हिंदू युवक की पिटाई का मामला सामने आया है. युवक पर आरोप है कि वह हिंदू युवक बनकर शहर में घूम रहा था और महाकाल सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर रहा था. घटना के बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर नानाखेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया.
जानकारी के अनुसार युवक का नाम जफर बताया जा रहा है. वह धोती कुर्ता पहने हुए था, माथे पर अष्टगंध चंदन का तिलक लगाए हुए था और गले में रूद्राक्ष की माला पहने हुए था. उसके पहनावे से ऐसा लग रहा था कि वह एक हिंदू भक्त है. इसी कारण कई लोग धोखा खा गए.
बताया जा रहा है कि हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक गैर हिंदू युवक शहर के एक होटल में ठहरा हुआ है. संगठन के लोग दिनभर उसकी तलाश करते रहे. शाम को युवक पकड़ा गया तो कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ गया.
आरोप है कि जफर बिना अपनी पहचान पत्र दिए एक हिंदू युवती के पहचान पत्र से होटल में रुका था. किसी को शक न हो इसलिए उसने हिंदू धर्म का वेश धारण कर लिया. कार्यकर्ताओं ने उससे नाम पूछा तो उसने हिंदू नाम बताया.
महाकाल सहित मंदिरों में दर्शन करने का आरोप
शक होने पर कुछ कार्यकर्ता उसका पीछा करते रहे. इसी दौरान उसके एक साथी ने उसे जफर कहकर आवाज लगाई, जिसके बाद मामला खुल गया. देर रात जब वह नानाखेड़ा के होटल पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की.
हकीकत सामने आने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान एक कार्यकर्ता ने उसके सिर पर कड़े से वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया. बाद में युवक को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों से पूछताछ हो रही है. जो वैधानिक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी. जानकारी के अनुसार जफर चंडीगढ़ का रहने वाला है और वह दिल्ली की एक हिंदू युवती के साथ उज्जैन आया था.
आवाज लगाने पर पकड़ाया जाफर
बताया जाता है कि जाफर ने अपनी पहचान छुपाने के लिए भगवा कपड़े तो पहन लिए थे. लेकिन वो एक गलती कर गया. दरअसल, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूत्रों से पता चला था कि युवक का नाम जाफर है. गलत नाम बताकर जैसे ही जाफर पलटा, बजरंग दल वालों ने उसे आवाज लगाई- जाफर भाई. यह सुनते ही जाफर पलटा और बोला- हां भाई बोलो. बस इसी पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे फिर पकड़ा और उसकी तलाशी ली. तो उसकी जेब से मिले डॉक्यूमेंट से उसकी पहचान हो गई.
पुलिस कर रही जांच
जाफर द्वारा भेष बदलकर धार्मिक स्थलों पर घूमने के साथ ही लड़की के साथ लव जिहाद करने जैसी बात से बजरंग दल के कार्यकर्ता नाराज थे. कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने जाफर के साथ मारपीट की. लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ता उसे लेकर तत्काल थाने पहुंचे थे, जहां उन्होंने जाफर को पुलिस के सुपुर्द किया था. नानाखेड़ा थाना पुलिस से पूरे मामले में जांच कर रही है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस