देसी बम से हमला, 5 नाबालिग समेत 7 घायल पुरानी रंजिश में आरोपियों ने फेंका बम, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

कटनी के बंगला लाइन कैंप में पुरानी रंजिश के चलते अचानक हिंसक झड़प हो गई. दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बड़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर कई देसी बम दे मारे. जिससे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.

देसी बम से हमला, 5 नाबालिग समेत 7 घायल पुरानी रंजिश में आरोपियों ने फेंका बम, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र के बंगला लाइन कैंप में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान हमलावरों ने देसी बम (सूअर मार बम) फेंक दिए, जिससे पांच नाबालिगों सहित सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल कटनी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना गुरुवार दोपहर की है।

मध्यप्रदेश के कटनी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर हुए आपसी विवाद में जमकर बमबाजी हुई. इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. यह घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है. इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. 

हमलावरों ने अचानक किया हमला

बताया जा रहा है कि हमलवार पूरी तैयारी के साथ आए थे. प्रत्यक्षदर्शी सचिन यादव ने बताया कि दोपहर में करीब 10 से 12 लोग अचानक एक घर पर पहुंच गए. उन्होंने देसी बम फेंकना शुरू कर दिए. बम के धमाके इतने तेज थे कि आसपास के घरों तक तेज आवाज गूंज गई और घरों की खिड़कियां तक हिल गईं. इस हमले में बच्चे और महिलाएं झुलस गए. 

दोनों पक्षों के बीच हुआ था विवाद

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच एक-दो दिन पहले भी विवाद हुआ, लेकिन वह शांत हो गया था. इसी विवाद का बदला लेने के लिए एक पक्ष ने देसी बम से हमला किया. इस घटना में 5 नाबालिग और 4 महिलाएं घायल हुईं हैं. नाबालिग घटना के समय घर के पास खेल रहे थे तो कुछ आसपास मौजूद थे. घायलों का इलाज जारी है. 

इलाके में भारी पुलिस तैनात

इस घटना की सूचना मिलते ही माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस की टीम ने घटनास्थाल से साक्ष्य जुटाए हैं, वहीं बम मारने वाले कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है. घटना को लेकर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है. इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है. अन्य आरोपियों की पहचान उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.