डॉक्टर ने नशीली दवा देकर महिला मरीज से किया रेप,होटल रूम में वारदात, ग्वालियर का रहने वाला है आरोपी

भोपाल के एमपी नगर में स्थित एक होटल रूम में एक डॉक्टर ने महिला को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ग्वालियर का रहने वाला है। पीड़िता को इलाज के बहाने भोपाल लाया था। घटना के तीन दिन बाद महिला एमपी नगर थाने पहुंची तथा रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

डॉक्टर ने नशीली दवा देकर महिला मरीज से किया रेप,होटल रूम में वारदात, ग्वालियर का रहने वाला है आरोपी

ग्वालियर का रहने वाला आरोपी, महिला को होटल में अकेला पाकर दी नशीली दवा और वारदात को अंजाम दिया

ग्वालियर के एक डॉक्टर ने इलाज के बहाने महिला मरीज को भोपाल लाकर उससे दुष्कर्म किया। डॉक्टर सात महीने से महिला के चर्म रोग का इलाज कर रहा था। सुधार न होने पर वह 14 फरवरी को उसे टेस्ट व विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज के लिए भोपाल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर इलाज के लिए अस्पताल की बजाए होटल लेकर पहुंच गया और दवाई के साथ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

पुलिस के मुताबिक 30 वर्षीय महिला ग्वालियर की रहने वाली है। ग्वालियर के डॉक्टर अमरीश सेंगर से 7 महीने पहले उसने अपना इलाज कराना शुरू किया। इलाज के बाद चर्म रोग और फैलने लगा तो डॉक्टर ने कहा आगे के इलाज के लिए हमें भोपाल जाकर विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाना होगा तथा कुछ टेस्ट भी कराने होंगे। यह टेस्ट ग्वालियर में कहीं भी नहीं होते हैं। 14 फरवरी को डॉक्टर और महिला मरीज भोपाल पहुंचे तथा एमपी नगर जोन टू स्थित एक होटल में ठहर गए।

अस्पताल ले जाने के बजाए होटल ले गया

महिला को शक हुआ तो उसने अपने पति को फोन कर कहा कि डॉक्टर अस्पताल ले जाने के बजाए होटल में लेकर आ गए हैं। मुझे डॉक्टर की नीयत पर भरोसा नहीं हो रहा। यह सुनने के बाद पति ग्वालियर से भोपाल के लिए निकल गया। इधर रात हो जाने पर महिला ने डॉक्टर से कहा कि होटल में कमरे ले लो तो उसने कहा कि होटल में कमरे खाली नहीं है। रात में खाना खाने के बाद अंबरीश ने चर्म रोग की दवा के साथ नशीला पदार्थ दिया।

7 महीने से चल रहा था इलाज

पीड़िता ग्वालियर की रहने वाली है और वह पिछले सात महीनों से डॉक्टर अमरीश सेंगर से अपने चर्म रोग का इलाज करवा रही थी। डॉक्टर ने महिला को विश्वास में लिया और बेहतर इलाज का बहाना दिया। इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता की दवा में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। जैसे ही महिला बेसुध हुई, डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। Doctor Patient Rape Case वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी डॉक्टर मौके से फरार हो गया। होश में आने पर पीड़िता ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई।

महिला के बेसुध होते ही की ज्यादती

महिला जब बेसुध हो गई तो अमरीश ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। सुबह पति पहुंच गया बदनामी के डर से उस दिन उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। ग्वालियर पहुंचने के बाद आरोपी जब इलाज के बहाने फिर से संपर्क करने की कोशिश की तो महिला अपने पति को लेकर भोपाल आई तथा यहां पर एमपी नगर थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने डॉक्टर अमरीश के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की कार्रवाई

एमपी नगर पुलिस ने आरोपी डॉ. अमरीश सेंगर के खिलाफ दुष्कर्म (धारा 376) और नशीला पदार्थ देने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में ग्वालियर और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।