चुनाव से पहले नीतीश को बड़ा झटका, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक समेत कई नेताओं ने थामा RJD का दामन

बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले, जेडीयू नेता संतोष कुशवाहा ने पार्टी छोड़कर आरजेडी का दामन थाम लिया है। पार्टी में अनदेखी के चलते उन्होंने यह फैसला लिया। कुशवाहा का सीमांचल की राजनीति में प्रभाव है, और उनके इस कदम से जेडीयू को नुकसान हो सकता है। आरजेडी इसे कुशवाहा वोट बैंक को साधने की रणनीति मान रही है। इस घटनाक्रम से बिहार के सियासी समीकरण बदल सकते हैं।

चुनाव से पहले नीतीश को बड़ा झटका, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक समेत कई नेताओं ने थामा RJD का दामन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को जदयू में बड़ी टूट हुई. पार्टी के पूर्व सांसद, विधायक सहित मौजूदा सांसद के बेटे तेजस्वी यादव के सामने राजद में शामिल हो गए

Bihar Election 2025:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू के बड़ा झटका लगा है. JDU के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, जेडीयू के पूर्व विधायक राहुल शर्मा और अन्य नेताओं ने आज आरजेडी का दामन थाम लिया है. इस मौके पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. जेडीयू छोड़ने वाले नेताओं ने आगामी चुनावों में RJD को मजबूत करने का संकल्प लिया. 

इस दौरान लोक जनशक्ति पार्टी के नेता अजय कुशवाहा और JDU के बांका सांसद गिरधारी प्रसाद यादव के बेटे चाणक्य प्रसाद रंजन ने भी RJD का दामन थामा. 

पूर्णिया जिले की सियासत में शुक्रवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला. जदयू के पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता संतोष कुशवाहा अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल हो गए हैं. पटना में आयोजित कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. कई महीनों से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है. माना जा रहा है कि कुशवाहा धमदाहा विधानसभा सीट से मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगे.

भाजपा से लेकर जदयू तक का सफर अब राजद पर खत्म

संतोष कुशवाहा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भाजपा से की थी और 2010 में बायसी सीट से विधायक बने थे. बाद में उन्होंने जदयू का रुख किया और पूर्णिया से सांसद चुने गए. अब उन्होंने तीसरी पारी राजद के साथ शुरू की है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके आने से सीमांचल की राजनीति में नई ऊर्जा और समीकरणों में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा.

लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद लिया फैसला

पार्टी सूत्रों ने बताया कि गुरुवार रात संतोष कुशवाहा ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से बंद कमरे में लंबी बातचीत की थी. उसी बैठक में RJD ज्वाइन करने का फैसला तय हुआ. शुक्रवार दोपहर उन्होंने सैकड़ों समर्थकों के साथ पटना में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

संतोष कुशवाहा ने JDU छोड़ने की बताई वजह

RJD में शामिल होते ही संतोष कुशवाहा ने कहा कि वे लंबे समय से जदयू में उपेक्षित महसूस कर रहे थे. उन्होंने कहा, “अब मैं उस संगठन का हिस्सा बन गया हूं, जहां कार्यकर्ता को सम्मान और भूमिका दोनों मिलती है.” उनके साथ JDU के कई स्थानीय नेता जैसे प्रदीप मेहता और अविनाश कुमार ने भी पार्टी छोड़ी और RJD में शामिल हो गए.