ओम बिरला के AI वीडियो मामले में कांग्रेस पर गिरी गाज,लोकसभा कमेटी ने 8 कांग्रेस नेताओं को जारी किया नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब

लोकसभा के बजट सत्र में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. अब संसद की कमेटी ने कांग्रेस नेताओं को नोटिस जारी किया है और 7 दिनों में जवाब मांगा है. कांग्रेस पर स्पीकर के अपमान का आरोप हैं.

ओम बिरला के AI वीडियो मामले में कांग्रेस पर गिरी गाज,लोकसभा कमेटी ने 8 कांग्रेस नेताओं को जारी किया नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब

कांग्रेस के मीडिया विभाग पर लोकसभा अध्यक्ष का आपत्तिजनक कैरिकेचर और एआई वीडियो साझा करने के आरोप में शिकंजा कस गया है. बीजेपी सांसद विष्णु दत्त शर्मा की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय ने सुप्रिया श्रीनेत सहित 8 पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर जवाब तलब किया है.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के AI वीडियो के आरोप में लोकसभा विशेषाधिकार विभाग ने कांग्रेस मीडिया सेल को नोटिस जारी किया है। नोटिस में तीन दिनों के अंदर सभी नेताओं के अपना जवाब देने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा सदन की अवमानना और विशेषाधिकार उल्लंघन के मामले में कार्रवाई करने की बात कही गई है।

एआई इंपैक्ट समिट के बीच लोकसभा विशेषाधिकार विभाग ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के एक एआई वीडियो को लेकर कांग्रेस के मीडिया विभाग को नोटिस जारी किया है। भाजपा सांसद विष्णु दत्त शर्मा की शिकायत पर जारी किए गए इस नोटिस में तीन दिन के अंदर जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। लोकसभा के विशेषाधिकार विभाग ने कांग्रेस सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत, पार्टी महासचिव जयराम रमेश, पवन खेडा और संजीव सिंह सहित नौ पदाधिकारियों को नोटिस भेजा है। यह नोटिस अध्यक्ष के खिलाफ एक एआई वीडियों सोशल मीडिया पर साझा करने को लेकर भेजा गया है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने नोटिस मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि हमने जवाब देने के लिए समय मांगा है। इसके साथ उन्होंने सवाल किया कि सदन में भाषण के दौरान लोकसभा और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष को बहुत कम समय के लिए टीवी पर दिखाना विशेषाधिकार का उल्लंघन है या नहीं। श्रीनेत ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जनरल नरवणे की किताब पर बोलना चाहते थे, तो उन्हें बोलने नहीं दिया गया। जब व 14 मिनट बोलते हैं तो टीवी पर इसमें से 11 मिनट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिखाया जाता है। एआई वीडियो पर उन्होंने दोहराया कि इस पर एआई साफ लिखा हुआ था। इस मामले में शिकायत कर्ता और भाजपा सांसद विष्णु दत्त शर्मा का आरोप है कि कांग्रेस के मीडिया विभाग ने जानबूझकर भ्रामक एआई वीडियो और अपमानजनक तस्वीरों का सहारा लिया है। इस मामले को सदन की अवमानना की श्रेणी में रखा गया है क्योंकि, यह सीधे तौर पर संवैधानिक पद पर जुड़े व्यक्ति के सम्मान से जुड़ा है।

किन कांग्रेस नेताओं को मिला नोटिस? 

नोटिस पाने वालों में कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता और मीडिया सेल के सदस्य शामिल हैं, जिनमें पवन खेड़ा, जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत, अभिषेक मनु सिंघवी, रजनी पाटिल, रंजीत रंजन, मनीष तिवारी और गौरव गोगोई के नाम प्रमुख हैं. कमेटी का आरोप है कि इन नेताओं ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लगातार 'अपमानजनक' और 'झूठे' बयान दिए, जो सदन की प्रिविलेज का उल्लंघन है.

कांग्रेस ने कमेटी के एक्शन पर क्या रिएक्शन दिया?

शिकायतकर्ता विष्णु दत्त शर्मा का आरोप है कि कांग्रेस के मीडिया विभाग ने जानबूझकर भ्रामक AI वीडियो और अपमानजनक तस्वीरों का सहारा लिया. इस मामले को सदन की अवमानना की श्रेणी में रखा गया है, क्योंकि ये सीधे तौर पर संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के सम्मान से जुड़ा है.

कांग्रेस ने इसे 'राजनीतिक बदले की कार्रवाई' बताया है. पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि सत्ताधारी दल विपक्ष की आवाज दबाना चाहता है. पवन खेड़ा ने X पर लिखा, 'प्रिविलेज का इस्तेमाल अब सत्ता के खिलाफ बोलने वालों को दबाने के लिए हो रहा है. हम जवाब देंगे.'

इस मामले में आगे क्या होगा?

अगर ये नेता जवाब नहीं देते या कमिटी को संतोषजनक जवाब नहीं लगता, तो कमिटी सिफारिश कर सकती है कि उन्हें सजा दी जाए. इसमें सदन से निलंबन, जुर्माना या अन्य कार्रवाई शामिल हो सकती है. यह मामला सदन की कार्यवाही में हंगामे के बीच और तनाव बढ़ा सकता है.

यह पहली बार नहीं है जब प्रिविलेज कमेटी ने कांग्रेस नेताओं को नोटिस भेजा है. पिछले साल भी कुछ नेताओं को इसी तरह के मामलों में नोटिस मिले थे. अब देखना है कि ये 8 नेता क्या जवाब देते हैं और कमिटी क्या फैसला सुनाती है. क्या यह मामला सदन में नया हंगामा पैदा करेगा?