गोविंद सिंह राजपूत के प्रयासों से सुरखी को 150 करोड़ की सौगात: सड़क नेटवर्क होगा मजबूत, ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार
मध्यप्रदेश सरकार ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लिए 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कई पहुंच मार्गों को स्वीकृति दी है। यह स्वीकृति खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विशेष प्रयासों से संभव हुई है। प्रमुख मार्गों में राहतगढ़–जरूआखेड़ा–जलंधर (25 किमी, 48 करोड़ रुपये) सहित कई ग्रामीण सड़कों का निर्माण शामिल है।
खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विशेष प्रयासों से सुरखी में विकास को मिली नई रफ्तार
150 करोड़ रुपये से अधिक लागत के पहुंच मार्ग स्वीकृत, ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर आवागमन का लाभ
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश की मोहन सरकार द्वारा सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की गई है। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विशेष प्रयासों से सुरखी क्षेत्र में लगभग 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न पहुंच मार्गों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन मार्गों के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और विकास को नई गति प्राप्त होगी।
खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि स्वीकृत कार्यों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण मार्ग राहतगढ़ से जरूआखेड़ा–जलंधर राहतगढ़ मार्ग है, जिसकी लंबाई 25 किलोमीटर एवं लागत 48 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त ग्राम सिहोरा खेड़ापति से भटुआ मार्ग – 3.20 किमी, लागत 3.50 करोड़ रुपये, ग्राम महुआखेड़ा कलां से सिंगारचोरी मार्ग – 1.05 किमी, लागत 1 करोड़ रुपये, ग्राम तोड़ातरफदार से बड़े देव महादेव बाबा पहुंच मार्ग – 2.50 किमी, लागत 2.50 करोड़ रुपये, ग्राम टीलाबुजुर्ग से हरिवंशपुरा मार्ग – 2 किमी, लागत 2.10 करोड़ रुपये, ग्राम बडेरा-बदबदी पहुंच मार्ग – 3 किमी, लागत 3.50 करोड़ रुपये, ग्राम सूखा से सागोनीपुरैना-खारमऊ मार्ग – 4.40 किमी, लागत 4.40 करोड़ रुपये, ग्राम महुआखेड़ा गौड़ी से हिनोतिया भजपता मार्ग – 1 किमी, लागत 1 करोड़ रुपये, इन मार्गों के निर्माण से अनेक गांवों के नागरिकों को मुख्यालय तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी तथा कृषि, व्यापार और शिक्षा गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
पूर्व में भी मिली बड़ी स्वीकृतियाँ :
खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि हाल ही में मसुरहाई–तोडा से जैसीनगर मार्ग (25 किमी) के निर्माण हेतु 55 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कराई गई है। इसके अतिरिक्त ग्राम अगरा से निटर्री मार्ग–3 किमी, लागत 3.90 करोड़ रुपये, सागोनीखुर्द से उमरिया सेमरा मार्ग–4 किमी, लागत 5.20 करोड़ रुपये, बटयावदा से खेरोदा मार्ग–2.50 किमी, लागत 1.95 करोड़ रुपये, सुमरेड़ी से सेमाढाना मार्ग–3.50 किमी, लागत 3.90 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है। इन सभी मार्गों की स्वीकृति से सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत होगा और ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी।
अन्य क्षेत्रों में भी हुए विकास कार्य :
खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा सुरखी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल एवं विद्युतीकरण के क्षेत्र में भी करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। क्षेत्र में अधोसंरचना सुदृढ़ होने से निवेश एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि की संभावना है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति पर मंडल पदाधिकारी, जिला एवं जनपद प्रतिनिधि, सरपंचगण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रति आभार व्यक्त किया है। खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी क्षेत्र के समग्र विकास और क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूं। आने वाले समय में भी विकास कार्यों की यह गति और तेज की जाएगी। खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि परियोजनाओं का उद्देश्य केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों को सर्वसुविधायुक्त परिवहन व्यवस्था से जोड़ना, कृषि उत्पादों के परिवहन को आसान बनाना, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार करना तथा स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देना भी है। बेहतर सड़क संपर्क से समय और लागत दोनों की बचत होगी, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सतत प्रयासों और पहल से इन परियोजनाओं को गति मिली है। उन्होंने सुरखी विधानसभा के ग्रामीण अंचलों में बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार विभागीय स्तर पर समन्वय किया, जिसके परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण स्वीकृति संभव हो सकी। माना जा रहा है कि इन सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आवागमन की स्थिति में व्यापक सुधार होगा और आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस