मध्यप्रदेश भाजपा मोर्चा,प्रकोष्ठ और प्रदेश कार्यालय प्रभारियों की घोषणा, मनोरंजन मिश्रा को बनाया गया प्रदेश मोर्चा प्रभारी, आशुतोष तिवारी को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भाजपा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने टीम की घोषणा के करीब एक महीने बाद मोर्चा और प्रकोष्ठ प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। नई नियुक्तियों में मनोरंजन मिश्रा को प्रदेश मोर्चा प्रभारी, आशुतोष तिवारी को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी और जितेंद्र लिटोरिया को कार्यालय व्यवस्था प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मोर्चा व प्रकोष्ठ प्रभारियों की नई नियुक्तियां कीं
भोपाल, 22 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी टीम की घोषणा के लगभग एक महीने बाद आज मोर्चा और प्रकोष्ठ प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। पार्टी अध्यक्ष श्री खंडेलवाल की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार मनोरंजन मिश्रा को प्रदेश मोर्चा प्रभारी, आशुतोष तिवारी को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी और जितेंद्र लिटोरिया को कार्यालय व्यवस्था प्रभारी घोषित किया गया है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस