मंहगाई,पेपर लीक पर सपा का जोरदार प्रदर्शन,केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर बरसे सपाई

उरई में समाजवादी पार्टी (सपा) ने महंगाई, पेपर लीक, किसानों की समस्याओं और बढ़ती पेट्रोल-डीजल व गैस की कीमतों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।

मंहगाई,पेपर लीक पर सपा का जोरदार प्रदर्शन,केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर बरसे सपाई

महंगाई, पेपर लीक और किसान मुद्दों पर सपा का हल्लाबोल, उरई में सड़कों पर उतरे सपाई

केंद्र-प्रदेश सरकार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, महंगाई और पेपर लीक पर घेरा

पेट्रोल-डीजल की कीमतों से लेकर NEET तक, सपा ने सरकार को घेरा

उरई में सपा का शक्ति प्रदर्शन, महंगाई और छात्रों के मुद्दे पर गरजी पार्टी

उरई।  पेट्रोल, डीजल,गैस के बढ़ते दाम के साथ साथ छात्रों के भविष्य से खेलती सरकार जिसने नीट का पेपर आउट सीबीएसई परीक्षा की गलत रिजल्ट और साथ में किसानों की ओलावृष्टि से हुई फसल बर्बाद का मुआवजा न दिए जाने के संबंध में समाजवादी पार्टी का हंगामी विरोध प्रदर्शन सरकार के खिलाफ सपा का हल्लाबोल सफल रहा सैकड़ों की संख्या में सपा का कार्यकर्ता जुलूस में एकत्रित हुआ । प्रदेश सरकार,केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जुलूस सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में सपा कार्यालय से शुरू होकर पैदल आंबेडकर चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहा । ज्ञापन में सपा की मांग है कि बुंदेलखंड में 90 फीसद आबादी कृषि पर आधारित है कृषि से ही जुड़ा पेट्रोल, डीजल है जिससे किसान की लागत बढ़ जाएगी वहीं ओलावृष्टि से हुई फसल की बर्बादी का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला। पेट्रोल , डीजल  व गैस की बढ़ती की बढ़ती कीमत आम नागरिकों के किचिन का बोझ बढ़ा रहीं है इससे महिलाओं को भी तकलीफ हो रही है क्योंकि किचिन की जिम्मेदारी महिलाओं पर होती है । अभी 15 दिनों के अंदर पेट्रोल, डीजल में 10 रुपये लीटर का इजाफा हुआ गैस में भी अप्रत्याशित वृद्धि हुई गैस के सिलेंडर की कीमत लगभग एक हजार तक पहुंच गई है जो 12 वर्षों में दोगुने से अधिक की कीमत देखी जा सकती है । वहीं छात्रों के भविष्य से केंद्र सरकार खेलती दिखाई दे रही है नीट परीक्षा हो या सीबीएसई हो ऐसे चार परीक्षाएं हुई जो सफल नहीं हो सकी इतनी बड़ी परीक्षाओं की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी लेनी होगी। इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप जालौन गरौठा भोगनीपुर के सांसद नारायणदास अहिरवार,जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर,पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत,विष्णुपाल सिंह,महेश सर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, लाखन सिंह कुशवाहा,पूर्व एमएलसी तिलकचंद्र अहिरवार,महेंद्र कठेरिया,संदीप यादव,वेदप्रकाश यादव,गोपाल जी मिश्र,अशोक गुप्ता महावली, शबी उद्दीन,सिद्धार्थ यादव,नितिन गुर्जर,विजय कुशवाहा,आदि सैकड़ों की संख्या में सपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।