सुदामा दीक्षित के कद को बढ़ा गए कैविनेट मंत्री मनोज पाण्डेय-ऊंट,बैलगाड़ी, ई रिक्शा,जेसीबी, हाईवा के स्वागत देख गदगद हुए मंत्री

उत्तर प्रदेश के उरई में खाद्य एवं रसद मंत्री Manoj Pandey के स्वागत कार्यक्रम ने राजनीतिक हलकों में विशेष चर्चा बटोरी। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता Sudama Dixit द्वारा किया गया, जिसमें कालपी से उरई तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। ऊंट, बैलगाड़ी, ई-रिक्शा, जेसीबी और हाईवा जैसे अनोखे माध्यमों से मंत्री का अभिनंदन किया गया, जिससे कार्यक्रम लगभग तीन घंटे विलंब से शुरू हुआ।

सुदामा दीक्षित के कद को बढ़ा गए कैविनेट मंत्री मनोज पाण्डेय-ऊंट,बैलगाड़ी, ई रिक्शा,जेसीबी, हाईवा के स्वागत देख गदगद हुए मंत्री

ऊंट से हाईवा तक... मंत्री मनोज पाण्डेय के स्वागत में दिखा अनोखा नजारा

सुदामा दीक्षित के शक्ति प्रदर्शन ने खींचा सबका ध्यान

कालपी से उरई तक स्वागत का तांता, तीन घंटे लेट हुआ कार्यक्रम

हजारों समर्थकों की मौजूदगी से गूंजा पूरा शहर

जेसीबी और हाईवा से हुई फूलों की बारिश, भव्य स्वागत

.उरई । खाद्य रसद मंत्री मनोज पाण्डेय का स्वागत ऐतिहासिक हुआ अभी तक किसी मंत्री का अपनी पत्रकारिता में रहते इतना बड़ा सम्मान देखने को नहीं मिला । सुदामा दीक्षित ने अपने दायित्व को भलीभांति निभाया इसके साथ साथ मंत्री मनोज पाण्डेय ने सुदामा दीक्षित को जिले में नई ऊर्जा प्रदान की कैविनेट मंत्री ने प्रत्येक मौके पर सुदामा दीक्षित को अपने बाजू में जगह देकर क्षीर सागर को राजनीति का नया केंद्र बना दिया । कार्यक्रम स्वागत के चलते 3 घंटे लेट हुआ कालपी से उरई तक स्वागत का तांता नहीं टूटा स्वागत ऊँट से लेकर बैलगाड़ी,ई रिक्शा भारी भरकम गाड़ियों का काफिला देखने को मिला हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी ने यह भी एहसास कराया कि सुदामा दीक्षित को चाहने वालों की कमी नहीं है उन्होंने अपनी युवाओं की सेना तैयार की है जो हमेशा सुदामा दीक्षित के लिए काम करती है ।

गोविंद चौराहा पहुंचने पर कैविनेट मंत्री मनोज पाण्डेय का स्वागत फूल मालाओं से जेसीबी मशीनों ने किया हाईवा ने फूलों की माला पहनाकर उनका इस्तकबाल किया। चौरसी मोड़ के सामने राशन वितरक संघ ने स्वागत किया और ज्ञापन भी सौंपा। मेडिकल कॉलेज के ऑटोटोरियम में कैविनेट मंत्री मनोज पाण्डेय का सम्मान समारोह का कार्यक्रम सुदामा दीक्षित के द्वारा रखा गया था जिसमें जिले के सभी नेताओं को न्योता दिया गया था लगभग उपस्थित भी सभी हुए जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने बहुत गर्मजोशी से मंत्री का स्वागत किया सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने भी कोई कमी स्वागत में नहीं रखी विधायक को गले लगाकर खाद्य रसद मंत्री ने गले से भी लगाया। ऑटोटोरियम का हाल खचाखच भरा हुआ था जिंदाबाद के नारों से पूरा मेडिकल गूंज रहा था । मनोज पाण्डेय ने अपने संबोधन में सुदामा दीक्षित की बहुत प्रशंसा की उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सौंपी को उसको पूरी शक्ति से निभाऊंगा।उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ सुदामा दीक्षित का आभार जताया। इसके बाद सुदामा दीक्षित के आवास पर भी गए जहां उन्होंने प्रेस वार्ता की पत्रकारों के जटिल सवालों के जवाब बहुत ही आसानी से दिए।फिलहाल जिले में भाजपा का राजनीति का एक ओर केंद्र क्षीर सागर आज से ही बन गया है । विकास कार्यों की बैठक में उन्होंने पारदर्शिता से कार्य करने की हिदायत दी मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए आम जनता की परेशानियों को दूर करने का फरमान भी सुनाया। सुदामा दीक्षित ने कालपी से लेकर उरई तक मनोज पाण्डेय की होर्डिंग से दोनों शहर पटे हुए थे । इस मौके पर जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित माधौगढ़ के विधायक मूल चंद निरंजन के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय, जेडीसी बैंक के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह,एमएलसी प्रतिनिधि अरविंद चौहान बाबा बालक दास, आदि की मौजूदगी प्रमुख थी।