BJP विधायक गोपाल भार्गव का छलका दर्द,कुछ साल पहले तक CM, आधी कैबिनेट हमारी होती थी, ब्राह्मण सबकी नजर में खटक रहे.. इन्हें मारो या दबाओ
विधायक गोपाल भार्गव का ब्राह्मणों को लेकर दिए बयान ने सियासी घमासान मचा दिया है. उन्होंने अपने बयान में ब्राह्मणों को संगठित होने की बात कही है. उनके बयान से ऐसा भी लगता है कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से वह नाराज चल रहे हैं.
गोपाल भार्गव ने कहा कि, 'पहले हमारे सीएम होते थे, अधिकारी हमारे होते थे, आधी कैबिनेट हमारी होती थी। लेकिन, अब गिने-चुने लोग ही बचे हैं।' उन्होंने ब्राह्मण समाज को धर्म की रक्षा के लिए एक होने का आह्वान किया। साथ ही, चिंता जताई कि सारे नियम-कानून ब्राह्मणों के खिलाफ बनाए जा रहे हैं।
भोपाल,मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने सागर में एक कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज और यूजीसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनके इस बयान के बाद से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है. दरअसल कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि 'आज तमाम संगठनों का एक ही लक्ष्य रह गया है, ब्राह्मणों को मारो, उन्हें दबाओ और उन्हें हाशिए पर ले जाओ'. भार्गव ने अपने दर्द को खुलकर व्यक्त करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज आज सभी की आंखों में खटक रहा है, मगर अब समय आ गया है जब ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की जरूरत है.
आधे राज्यों के चीफ मिनिस्टर और गवर्नर हमारे होते थे. केंद्रीय सरकार में आधी कैबिनेट हमारी होती थी, लेकिन चाहे राज्य हो या केंद्र में हो, कहीं भी आज की तारीख में गिने चुने लोग बचें है. जब ऐसे लोग महत्वपूर्ण पदों पर रहेंगे, तो वो आपके बारे में नहीं सोंचेगे. वो अपने समाज के बारे में अपने हितों के बारे में सोचेंगे. हमारे हित में बात करने वाले वहां पहुंचे, चाहे वो किसी पार्टी से हो या कुछ भी हो. यदि हमनें संगठन मजबूत कर लिया, तो पार्टियां हमारे सामने नतमस्तक होगी, अन्यथा हमें उनके सामने नतमस्तक होना होगा."
पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने यह भी कहा कि कुछ सालों पहले तक सीएम हमारे होते थे, अधिकारी हमारे होते थे और तो और आधी से ज्यादा कैबिनेट भी हमारी होती थी. मगर अब कुछ गिने-चुने ही लोग रह गए हैं. उन्होंने पूरे ब्राह्मण समाज से धर्म की रक्षा के लिए एक होने की पुकार लगाई. साथ ही चिंता जताई कि सारे नियम-कानून सिर्फ ब्राह्मणों के खिलाफ ही क्यों बनाए जा रहे हैं?
‘विमोचन एवं मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह’ में भार्गव ने दिया बयान
यह मामले उस वक्त ओर गंभीर हो जाता है, जब इसे प्रदेश के अलग-अलग आईएएस अधिकारियों के बयान से जोड़कर देखा जाए. इसमें सबसे पहले आईएएस संतोष वर्मा का ब्राह्मण बेटियों को लेकर विवादित बयान सामने आया था. इसके बाद आईएएस नियाज खान ने भी ब्राह्मणों के समर्थन में सोशल मीडिया पर बयान दिया था और अब एक वरिष्ठ नेता का बयान. जो पूरे मामले को और भी संवेदनशील बनाता है.
बता दे कि, विधायक गोपाल भार्गव सागर शहर के रविंद्र भवन में रविवार (1 फरवरी 2026) को आयोजित ब्राह्मण समाज की पत्रिका ‘विमोचन एवं मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह’ में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने मंच से यह बयान दिया. उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस