चॉकलेट फैक्ट्री में ब्लास्ट, आग से 3 मंजिला इमारत खाक, दूर-दूर तक फैला काले धुएं का गुबार

लसूड़िया इलाके में स्थित एक चॉकलेट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी

चॉकलेट फैक्ट्री में ब्लास्ट, आग से 3 मंजिला इमारत खाक, दूर-दूर तक फैला काले धुएं का गुबार

इंदौर में आग बुझाने के दौरान 4 दमकल कर्मी घायल. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू, शॉर्ट-सर्किट की आशंका.

इंदौर :शहर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में चॉकलेट बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से दहशत. ब्लास्ट के बाद आग लगने से 3 मंजिला राख हो गई. दमकल कर्मियों के साथ पुलिस ने आग बुझाने के प्रयास किए. इस दौरान 4 दमकल कर्मी भी चपेट में आ गए, जिनमें से एक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

धमाके के बाद बिल्डिंग धराशाई

चॉकलेट फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है. आग लगने की सूचना पाकर दमकल विभाग और लसुड़िया पुलिस मौके पर पहुंची. दमकल विभाग ने पानी के 5 टैंकर से आग पर काबू पाया. दमकल विभाग के अधिकारी सुशील दुबे ने बताया "जब वहां पहुंचे तो 3 मंजिला फैक्ट्री में धुआं ही धुआं भरा था. उनकी टीम फैक्ट्री के अंदर गई. लेकिन फैक्ट्री के अंदर धमाके होने लगे और देखते ही देखते 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई".

आग लगते ही पूरी फैक्ट्री में धुआं भर गया. इसके बाद मजदूरों को तुरंत बाहर निकाला गया. धुएं के कारण मजदूरों को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था. लेकिन दमकल टीम ने भारी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालने में सफलता पाई. इस दौरान दमकल टीम को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. दुखद ये है कि दमकल टीम के 4 लोग घायल हो गए. एक की हालत गंभीर है.