कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल और उनके बेटे ने शिव बारात में की हर्ष फायरिंग, वीडियो हो रहा वायरल, पुलिस करेगी कार्रवाई?

श्योपुर में महाशिवरात्रि पर ग्राम मुंडला (बड़ौदा क्षेत्र) में निकली शिव बारात के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा कथित हर्ष फायरिंग का VIDEO सामने आया है। क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है और इसे लेकर चर्चा बनी हुई है।

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल और उनके बेटे ने शिव बारात में की हर्ष फायरिंग, वीडियो हो रहा वायरल, पुलिस करेगी कार्रवाई?

श्योपुर में 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि पर शिव बारात में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने हर्ष फायरिंग की. घोड़े पर बैठे-बैठे अपनी बंदूक से गोलियां दागीं. इस दौरान विधायक के बेटे ने भी फायरिंग की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

जिले के ग्राम मुंडला में महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा कथित हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम पारंपरिक शिव बारात गांव में भ्रमण कर रही थी। विधायक घोड़ी पर सवार होकर बारात में शामिल हुए थे। इसी दौरान हवा में फायरिंग का दृश्य वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

बड़ौदा थाना प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि वे मेले की ड्यूटी में हैं। वीडियो की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है और उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। फिलहाल पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

वहीं इस मामले में विधायक से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

टीआई बोले- नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

बड़ौदा थाना प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि वे मेले की ड्यूटी में हैं और VIDEO की पुष्टि के बाद ही आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है और उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई होती है।

पुलिस कर रही वीडियो की जांच

पुलिस VIDEO की सत्यता की जांच कर रही है। आगे की स्थिति जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। वहीं इस मामले में विधायक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

क्या है हर्ष फायरिंग?

हर्ष फायरिंग का अर्थ है खुशी या जश्न के दौरान खुले में बंदूक से हवा में गोली चलाना, जैसे शादी-बारात, विजय जुलूस या अन्य उत्सवों में। यह बेहद खतरनाक होता है, क्योंकि ऊपर दागी गई गोली वापस नीचे गिरते समय किसी व्यक्ति या संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है।