विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर उरई में निकली व्यसनमुक्ति जनजागरण रैली, राजयोग से नशामुक्ति का दिया संदेश
उरई के तुलसीनगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में व्यसनमुक्ति जनजागरण रैली निकाली गई। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राजयोग मेडिटेशन द्वारा गुटखा, शराब, सिगरेट और ड्रग्स जैसी लतों से मुक्ति का संदेश दिया गया।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर उरई में निकली व्यसनमुक्ति रैली
राजयोग मेडिटेशन से नशामुक्ति का संदेश, युवाओं को जागरूक करने निकली जनजागरण यात्रा
गुटखा, शराब और ड्रग्स छोड़ने का दिया संदेश, ब्रह्माकुमारीज ने निकाली जागरूकता रैली
उरई में नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत, विधायक ने दिखाई हरी झंडी
उरई -प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तुलसीनगर उरई सेवा केंद्र से 29 मई को नशा मुक्त भारत अभियान शुरू करते हुए एक व्यसनमुक्ति जन जागरण रैली निकाली गई। यह रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं ब्रह्माकुमारीज संस्थान के सहयोग से विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई के उपलक्ष्य में रैली को सदर विधायक श्री गौरी शंकर वर्मा जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जनपद सलाहकार बहन तृप्ति यादव, काउंसलर भ्राता महेश कुमार, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सोशल वर्कर भ्राता दिनेश कुमार ने प्रतिभाग किया। खास बात यह है कि यह रैली में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नारकोटिक्स ब्यूरो एवं ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग के संयुक्त तत्वावधान में पूरे देश में चलाया जा रहा है। रैली का शुभारंभ करते हुए विधायक जी ने कहा कि आज युवा पीढ़ी नशे के अंधकार में जा रही है। उन्हें बचाने के लिए इस प्रकार के जनजागरूकता अभियान अत्यंत आवश्यक है। इस जन जागरण रैली का आकर्षण का केंद्र नुक्कड़ नाटक था जिसमें यह दर्शाया गया कि कैसे राजयोग मेडिटेशन के द्वारा परमात्मा की शक्ति से व्यसन जैसे गुटखा,शराब, सिगरेट, तम्बाकू, ड्रग्स पर सहज मुक्ति कैसे पाई जा सकती है।
ब्रह्माकुमारीज़ का प्रयास समाज में नई चेतना और सकारात्मक बदलाव लाएगा। सेवा केंद्र इंचार्ज राजयोगिनी मीना दीदी ने सभी को नशा मुक्त रहने की प्रतिज्ञा कराई।उन्होंने कहा कि नशे की वजह से प्रतिवर्ष करीब 13.50 लाख लोग नशे की चपेट में आकर जीवन गंवा देते हैं। ब्रह्माकुमारीज द्वारा सिखाया जाने वाला राजयोग नशा मुक्ति का प्रभावी माध्यम है। रैली में मुख्य रूप से बीके सरिता बहन, बीके बृजभान भाई, संतोषी बहन,निधि,सुनीता,भरत,सौरभ गुप्ता,गोविंद,उदय ,संतोष,सूरज सुशील, दुर्गा,प्रहलाद,स्टेशन मास्टर प्रवेश निरंजन, रूपेंद्र,गोपालजी, अनिल गुप्ता, विनीता गुप्ता समेत करीब 100 लोग शामिल रहे।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस