IPS अफसर की नाबालिग बेटी ने किया सुसाइड:घर में फंदे पर लटकी मिली 11वीं की छात्रा; मोबाइल की जांच में जुटी पुलिस
भोपाल में एआईजी संजीव कुमार कंचन की 17 वर्षीय बेटी ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थी।
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में एआइजी के पद पर कार्यरत आइपीएस अधिकारी संजीव कुमार कंचन की 17 वर्षीय बेटी ने भोपाल में उनके सरकारी आवास में फांसी लगा ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
भोपाल: चार इमली स्थित सरकारी आवास पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की नाबालिग बेटी ने आत्महत्या कर ली. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने छात्रा के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है. फिलहाल खुदखुशी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस हर पहलु कि बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की बेटी ने की आत्महत्या
भोपाल के पॉश इलाके चार इमली में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है. एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की 17 वर्षीय बेटी ने अपने घर में आत्महत्या कर ली. मृतका 11वीं कक्षा की छात्रा थी और अपने परिवार के साथ रहती थी. जानकारी के मुताबिक, परिजन ने छात्रा को घर के कमरे में मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही हबीबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
छात्रा का मोबाइल जब्त, जारी जारी
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है. पुलिस छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल की जांच कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके. हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि, ''मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है. परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा
क्या मानसिक तनाव में थी छात्रा?
छात्रा का अचानक इस तरह का आत्मघाती उठाना कई सवाल खड़े कर रहा है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पता लगाया जा रहा है कि आखिर छात्रा को क्या परेशानी थी, वह किस मानसिक तनाव में थी जिसके चलते उसने जानलेवा कदम उठाया है.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस