उरई में 10.30 करोड़ की 56 विकास परियोजनाओं को मंजूरी, डीएम की अध्यक्षता में अहम फैसला
उरई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत नगर निकायों द्वारा प्रस्तुत विकास कार्ययोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विस्तृत परीक्षण एवं गुणवत्ता मानकों की समीक्षा के बाद कुल 56 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 10.30 करोड़ रुपये से अधिक की विकास कार्ययोजनाओं को स्वीकृति
उरई । जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत नगर निकायों द्वारा प्रस्तुत विकास कार्ययोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विस्तृत परीक्षण एवं गुणवत्ता मानकों की समीक्षा के उपरांत कुल 56 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।
नगर निकायवार स्वीकृत कार्यों एवं धनराशि का विवरण इस प्रकार है नगरपालिका परिषद जालौन 04 कार्य, 110.53 लाख रुपये, नगरपालिका परिषद कोंच 25 कार्य 337.91 लाख रुपये, नगर पंचायत, एट 16 कार्य 296.48 लाख रुपये,
नगर पंचायत कोटरा 11 कार्य 285.53 लाख रुपये। इस प्रकार कुल 1030.45 लाख रुपये लगभग 10.30 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को अनुमोदन प्रदान किया गया।
स्वीकृत कार्यों में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ीकरण, सड़क एवं नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण, पार्क एवं ओपन स्पेस का विकास, सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार तथा अन्य आधारभूत ढांचे से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से नगर निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता, सुगम आवागमन, प्रकाश व्यवस्था और मूलभूत नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएं। प्रत्येक कार्य की चरणबद्ध मॉनिटरिंग, भौतिक सत्यापन एवं फोटोग्राफी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से पारदर्शिता बनाए रखते हुए कार्य आवंटन किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निकायों का समुचित विकास ही शहरी क्षेत्रों की प्रगति का आधार है। इन कार्यों के पूर्ण होने से आम नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जीवन स्तर में सुधार आएगा तथा जनपद जालौन के शहरी क्षेत्रों में सुनियोजित विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, चेयरमैन जालौन नेहा मित्तल, चैयरमेन कौंच प्रदीप कुमार गुप्ता, चैयरमेन सियाशरण व्यास, अधिशाषी अधिकारी आदि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस