त्योहारों पर मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा: कालपी में किशमिश, बेसन, कचरी और गुझिया के सैंपल सीज
होली से पहले एक्शन मोड में खाद्य विभाग, कालपी के बाजार में ताबड़तोड़ सैंपलिंग अभियान
होली और ईद जैसे बड़े त्यौहारों को देखते हुए मिलावट पर विभाग की चाबुक,आधा दर्जन दुकानों के भरे नमूने
उरई । आगामी होली त्योहार को देखते हुये व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों के क्रम में जनपद की कालपी तहसील में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ किसमिस, बेसन, कचरी, मिठाई के नमूने संग्रहित किये।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार व नायब तहसीलदार मुकेश कुमार व सहायक आयुक्त (खाद्य) जालौन डॉ0 जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में त्योहार पर आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद की टीम लगातार सक्रिय है। होली त्योहार पर लोगों को सुरक्षित आहार उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आज दिनांक 25/02/2026 को कालपी तहसील के मुख्य बाजार कालपी में नीरज किराना टर्ननन गंज कालपी के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ किशमिश और बेसन का नमूना, मनोज कुमार के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ कचरी का नमूना राजमार्ग स्थित गवद्धे के हलवा प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ गुझिया मिठाई का नमूना संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। विभागीय टीम द्वारा यह अभियान लगातार जारी है और त्योहारों तक जिले के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण चलता रहेगा। इस अवसर पर सहायक आयुक्त (खाद्य) जतिन कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव, अनिल कुमार शंखवार तथा महेश प्रसाद उपस्थित रहें।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस