6 महीने में गिर जाएगी डबल इंजन सरकार: मल्लिकार्जुन खरगे का वोटर अधिकार यात्रा में बड़ा दावा

पटना में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के अंत में मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए उन पर निशाना साधते हुए कहा कि- बीजेपी वालों इस बार तैयार हो हाइड्रोजन बम आ रहा है. आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग अच्छी तरह सुन लीजिए. आपने एटम बम का नाम सुना है. उससे बड़ा क्या होता है? एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है. महाराष्ट्रके माधवपुरा में हमने एटम बम दिखाया था. बीजेपी के लोगों तैयार हो जाओ हाइड्रोजन बम आ रहा है. आपकी जो वोट चारी की सच्चाई से है वो पूरे देश को पता लगने जा रही है.

6 महीने में गिर जाएगी डबल इंजन सरकार: मल्लिकार्जुन खरगे का वोटर अधिकार यात्रा में बड़ा दावा

पटना के गांधी मैदान से शुरू हुई इस यात्रा के समापन पर खरगे ने कहा, “ये डबल इंजन की सरकार 6 महीने के बाद नहीं रहेगी, जो नई सरकार आएगी, वह गरीबों की सरकार होगी, महिलाओं, दलितों और पिछड़ों की सरकार होगी.

बिहार में 16 दिन चली राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा आज यानी सोमवार को पटना में खत्म हुई। राहुल ने साढ़े 3 घंटे पटना में वोटर अधिकार मार्च निकाला।

वोटर अधिकार यात्रा में बीजेपी के लोग काले झंडे दिखा रहे हैं। बीजेपी के लोग सुन लें, एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, वो आ रहा है। वोट चोरी की सच्चाई पूरे देश को पता लगने वाली है। हाइड्रोजन बम के बाद नरेंद्र मोदी देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।'

राहुल गांधी का भाषण जैसे ही खत्म हुआ, कुछ युवक काला झंडा दिखाने लगे। उसके बाद हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने वहां से दो युवक को किसी तरीके से निकाला। दोनों को पुलिस थाने ले गई है। दोनों से पूछताछ चल रही है। वहीं राहुल गांधी दिल्ली के लिए निकल चुके हैं।

 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि मोदी सरकार 6 महीने में गिर जाएगी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार की नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला. खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को “वोट चोरी” के जरिए जीतने की कोशिश कर रहे हैं. खड़गे ने कहा-यह डबल इंजन नीतीश सरकार अगले 6 महीनों में खत्म हो जाएगी और जो सरकार बनेगी वह गरीबों की, दलितों की, पिछड़ों की और महिलाओं की सरकार होगी. नरेंद्र मोदी बिहार में वोट चोरी करके चुनाव जीतना चाहते हैं, लेकिन हम सभी को सतर्क रहना होगा. बाबा साहेब अंबेडकर जी, गांधी जी, नेहरू जी ने देश के लोगों को वोट का अधिकार दिया है और हमें इस अधिकार को खोने नहीं देना है.

तेजस्वी बोले- लालू का बेटा FIR से नहीं डरता

सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा- 'आज तक लालू यादव इनके आगे झुके नहीं, तेजस्वी भी नहीं झुकेगा। जब लालू जी इनके आडवाणी को गिरफ्तार करवा दिए तो उनका बेटा तेजस्वी FIR से डरने वाला नहीं है। हमारे तो भगवान का ही जन्म जेल में हुआ था।'

'बिहार में जो सरकार चल रही है, यह डबल इंजन की सरकार है, जिसका एक इंजन अपराध और दूसरा भ्रष्टाचार में लगा हुआ है। ये बिहारियों को ठगना चाहते हैं। बिहार उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाना जानता है।'

खड़गे ने पुलिस वालों को चेतावनी दी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'पीएम मोदी वोट चोरी के जरिए बिहार में जीतने का प्रयास कर रहे हैं। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर आप सतर्क नहीं रहेंगे तो ये लोग आपको डुबाएंगे। मैं आपसे यही विनती करूंगा कि आज हम सबको चोर से लड़ना है।'

'यहां पर सरकार की ओर से पुलिस का इंतजाम क्यों नहीं रहा। मैं पूछना चाहता हूं। आप याद रखिए मैं पुलिस को वॉर्निंग नहीं करना चाहता हूं आपके पास बहुत ज्यादा दिन नहीं हैं। जल्द हमारी सरकार आने वाली है। हमारी सरकार में आपको काम करना ही पड़ेगा।'

अगर आप लोग सरकार की बातों में आकर हमारे लोगों को साथ धक्का-मुक्की करेंगे तो ये बात ठीक नहीं है। सरकार की बात सुनकर अगर आप यह मीटिंग फेल करने की कोशिश करेंगे तो गलत बात है।'

इंडिया अलायंस के सभी नेता हुए शामिल

वोटर अधिकार मार्च में TMC के सांसद यूसुफ पठान, शिवसेना की तरफ से संजय राउत, केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, झारखंड CM हेमंत सोरेन, कर्नाटक के डिप्टी CM डी शिव कुमार शामिल रहे। इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नहीं पहुंचीं।