मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लगाई सौगातों की झड़ी,बुरहानपुर में मिनी एयरपोर्ट बनाने और फसल प्रोसेसिंग कारखाना लगाने की घोषणा

बुरहानपुर दौरे पर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने करीब 700 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने मिनी एयरपोर्ट, फसल प्रोसेसिंग कारखाना, इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव और शाहपुर नगर परिषद को नगर पालिका बनाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लगाई सौगातों की झड़ी,बुरहानपुर में मिनी एयरपोर्ट बनाने और फसल प्रोसेसिंग कारखाना लगाने की घोषणा

मुख्यमंत्री 696 करोड़ 37 लाख रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन 

बुरहानपुर को 700 करोड़ की सौगात: मोहन यादव ने मिनी एयरपोर्ट, प्रोसेसिंग प्लांट और सामूहिक विवाह योजना का किया ऐलान

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को बुरहानपुर दौरे के दौरान विकास योजनाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने सिंगल क्लिक के जरिए करीब 700 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने जिले में मिनी एयरपोर्ट निर्माण, बागवानी फसलों के लिए फसल प्रोसेसिंग कारखाना, जल्द इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित करने और शाहपुर नगर परिषद को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की। साथ ही सूत मिल श्रमिकों की बकाया देनदारी के शीघ्र भुगतान और सरकारी कॉलेज में सभी विषय शुरू करने का भी ऐलान किया।

किसानों और युवाओं पर फोकस

सीएम ने कहा कि सरकार “हर खेत में पानी और हर हाथ को काम” देने के संकल्प पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह योजना को सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि स्वयं अपने पुत्र का विवाह भी सामूहिक विवाह सम्मेलन में किया था। सरकार प्रत्येक जोड़े का विवाह खर्च उठाएगी और 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

विपक्ष पर हमला

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय बिजली, पानी और सड़कों की स्थिति बेहतर नहीं थी, जबकि भाजपा सरकार ने बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है।

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनिस और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।