गुजरात में तौल कांटे की सालाना फीस बढ़ोतरी पर व्यापारियों का विरोध, CM भूपेंद्र पटेल से नोटिफिकेशन वापस लेने की मांग:-प्रमोद भगत CAIT चेयरमैन गुजरात
गुजरात में वेट्स एंड मेजर्स विभाग द्वारा तौल कांटे और वेब्रिज की सालाना रिन्यूअल फीस बढ़ाए जाने पर व्यापारियों ने विरोध जताया है। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल से बढ़ी हुई फीस का नोटिफिकेशन वापस लेने की मांग की है।
तौल कांटे की रिन्यूअल फीस बढ़ोतरी पर व्यापारियों का विरोध
मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल से नोटिफिकेशन वापस लेने की मांग
जीएसटी के बाद भी प्रोफेशनल टैक्स जारी, व्यापारियों में नाराज़गी
गांधीनगर। गुजरात में वेट्स एंड मेजर्स विभाग द्वारा तौल कांटे और वेब्रिज की सालाना रिन्यूअल फीस में बढ़ोतरी को लेकर व्यापारियों में नाराज़गी बढ़ गई है। व्यापारियों ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल से बढ़ी हुई फीस का नोटिफिकेशन तत्काल वापस लेने की मांग की है।
व्यापारियों का कहना है कि पिछले सात वर्षों से वे बिज़नेस टैक्स समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि जब देश में जीएसटी लागू हुआ था, तब केंद्र सरकार की ओर से अन्य कर समाप्त करने की बात कही गई थी। इसके बावजूद राज्य में प्रोफेशनल टैक्स अब भी जारी है।
व्यापारियों ने यह भी याद दिलाया कि जब नरेंद्रभाई मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब व्यापारियों को राहत देते हुए ज़कात समाप्त की गई थी। साथ ही वर्ष 2019 में छोटे व्यापारियों को क्लर्क दर से छूट दी गई थी। ऐसे में व्यापारियों को उम्मीद है कि राज्य सरकार छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए प्रोफेशनल टै्स खत्म करने पर भी विचार करेगी।
बताया जा रहा है कि 9 फरवरी 2026 को वेट्स एंड मेजर्स विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में 1 मिलीग्राम से लेकर वेब्रिज तक सभी प्रकार के वेटिंग स्केल की सालाना रिन्यूअल फीस बढ़ा दी गई है। व्यापारियों का कहना है कि इससे छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
व्यापारी संगठनों ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि बढ़ाई गई फीस को वापस लिया जाए और छोटे व्यापारियों के हित में राहतभरे निर्णय किए जाएं।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस