पालीताणा में रचेगा अध्यात्म का नया इतिहास: मुनिप्रवर श्री सम्यक्रत्नसागरजी म.सा. का आचार्य पदारोहणोत्सव
पालीताणा (गुजरात) में 11 से 13 फरवरी 2026 तक ‘सुधर्म सुवास’ नामक तीन दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें मुनिप्रवर श्री सम्यक्रत्नसागरजी म.सा. का विधि-विधानपूर्वक आचार्य पदारोहण संपन्न किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मनोजकुमार बाबुमलजी हरण के निर्देशन में शास्त्रसम्मत आयोजन होगा।
पालीताणा में ‘सुधर्म सुवास’ महोत्सव 11 से 13 फरवरी तक
मुनिप्रवर श्री सम्यक्रत्नसागरजी म.सा. का होगा आचार्य पदारोहण
मनोजकुमार बाबुमलजी हरण के निर्देशन में शास्त्रसम्मत विधि-विधान
चारों संप्रदायों का आशीर्वाद, देशभर से उमड़ेंगे गुरुभक्त
पहले दिन शक्रस्तव महाभिषेक व सूरिमंत्र महापूजन
पालीताणा (गुजरात):शाश्वत तीर्थराज पालीताणा की पावन धरा पर आगामी 11 से 13 फरवरी 2026 तक एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक महोत्सव ‘सुधर्म सुवास’ आयोजित होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर युवा हृदय सम्राट एवं अध्यात्मवेत्ता मुनिप्रवर श्री सम्यक्रत्नसागरजी म.सा. का आचार्य पदारोहण विधि-विधानपूर्वक संपन्न होगा।
मनोज कुमार हरण के निर्देशन में होगा भव्य विधि-विधान
महोत्सव की गरिमा को और अधिक बढ़ाते हुए, संपूर्ण आयोजन का सम्यक् शास्त्रीय विधि-विधान एवं मार्गदर्शन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, शासन रत्न एवं जिन प्रतिष्ठा प्रभावक श्री मनोजकुमार बाबुमलजी हरण (सिरोही, राज.) द्वारा किया जाएगा। उनके कुशल नेतृत्व में पदारोहण की समस्त परंपरागत एवं शास्त्रसम्मत प्रक्रियाएँ संपन्न होंगी।
देशभर से उमड़ा गुरुभक्तों का सैलाब
सिद्धवड़ एवं खरतरवसहि के शीतल सान्निध्य में होने वाले इस महोत्सव हेतु देशभर से चारों संप्रदायों के गुरुभक्त, साधु-साध्वी भगवंत पधारने लगे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर चारों संप्रदायों ने अपना आशीर्वाद एवं मंगल ‘वाक्षेप’ प्रेषित कर शासन की अखंड परंपरा को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है।
तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा
1️⃣ प्रथम दिवस – 11 फरवरी
खरतरवसहि प्रांगण में ‘शक्रस्तव महाभिषेक’ एवं ‘सूरिमंत्र महापूजन’ के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा।
2️⃣ द्वितीय दिवस – 12 फरवरी
जैन भवन से जय तलेटी तक भव्य ‘शासन गौरव रथयात्रा’ निकाली जाएगी। तत्पश्चात समस्त सूरिवरों को समर्पित ‘सूरि वंदनांजलि’ का आयोजन होगा।
3️⃣ तृतीय दिवस – 13 फरवरी
सिद्धवड़ की पवित्र भूमि पर सूर्योदय समान दिव्य क्षणों में मुनिप्रवर का आचार्य पदारोहण संपन्न होगा। यह ऐतिहासिक क्षण शासन परंपरा में स्वर्णाक्षरों में अंकित होगा।
पावन निश्रा एवं आयोजन समिति
यह भव्य महोत्सव खरतरगच्छाचार्य, युगनायक धर्मशिरोमणि आचार्य देवेश श्री जिनपीयूषसागरसूरीश्वरजी म.सा. की पावन निश्रा में आयोजित हो रहा है।
• श्री खरतरगच्छ सहस्राब्दी महामहोत्सव समिति
• श्री ऋषभ जिनेश्वर पेढी, पालीताणा
• श्री नमिऊण पार्श्वनाथ मणिधारी जैन तीर्थ–महाकौशल और देश भर के सेकड़ो संघों के तत्वावधान में
उमंग उत्साह देखते बन रहा है । अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ महासंघ के वरिष्ठ सदस्य चम्पालाल बोथरा ने बताया की
पालीताणा की पावन धरा पर होने वाला यह आचार्य पदारोहणोत्सव न केवल खरतरगच्छ, बल्कि समस्त जैन समाज के लिए अध्यात्म, एकता और शासन परंपरा के गौरव का ऐतिहासिक पर्व सिद्ध होगा
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस