CAIT की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राज्य ट्रेड लीडर्स की दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक : चम्पालाल बोथरा – Vice President, CAIT Gujarat Chapter

CAIT की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और देशभर के राज्य ट्रेड लीडर्स की महत्वपूर्ण बैठक 25 नवंबर 2025 को दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगी। बैठक में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, साइबर फ्रॉड रोकथाम, स्किल डेवलपमेंट, स्वदेशी रथ यात्रा, GST सुधार, Ease of Doing Business से जुड़े मुद्दों और नए व्यापारिक अवसरों पर चर्चा होगी।

CAIT की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राज्य ट्रेड लीडर्स की दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक : चम्पालाल बोथरा – Vice President, CAIT Gujarat Chapter

CAIT की राष्ट्रीय बैठक में संगठनात्मक मजबूती, साइबर सुरक्षा, GST सुधार और टेक्सटाइल सेक्टर के मुद्दों पर होगी व्यापक चर्चा

सूरत,CAIT की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं सभी राज्यों के प्रमुख ट्रेड लीडर्स की एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक 25 नवम्बर 2025 को NDMC Convention Centre, Parliament Street, नई दिल्ली में आयोजित होगी।

बैठक में निम्नलिखित राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा:
 1. CAIT के राज्य स्तरीय संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना
 2. ट्रेड सेक्टर में बढ़ते साइबर फ्रॉड व ऑनलाइन धोखाधड़ी पर रोकथाम रणनीति
 3. व्यापारियों व कर्मचारियों के Skill Development प्रोग्राम्स
 4. स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा के क्रियान्वयन व मॉनिटरिंग की समीक्षा
 5. GST में आवश्यक सुधार व ट्रेड-फ्रेंडली बदलाव
 6. PM के Ease of Doing Business विज़न के अंतर्गत व्यापारिक समस्याएँ
 7. राष्ट्रीय स्तर पर नए व्यापारिक अवसरों और योजनाओं पर चर्चा
 8. दिसंबर में प्रस्तावित National Women Entrepreneurs Conference
 9. अध्यक्ष की अनुमति से अन्य मुद्दे

टेक्सटाइल & गारमेंट कमेटी तथा CAIT Gujarat Chapter के Vice President चम्पालाल बोथरा इस बैठक में शामिल होंगे और टेक्सटाइल–गारमेंट सेक्टर के मुद्दे मजबूती से प्रस्तुत करेंगे:
• कपड़ा व्यापार में बढ़ते साइबर व आर्थिक अपराधों की रोकथाम
• GST में टेक्सटाइल सेक्टर के आवश्यक संशोधन
• कपड़ा बाज़ारों में अनुशासनहीनता, बकाया वसूली धोखाधड़ी व भुगतान सुरक्षा
• टेक्सटाइल MSMEs की प्रतिस्पर्धा बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय नीति
• ट्रेडर्स के लिए सुरक्षा, पारदर्शिता और डिजिटल सशक्तिकरण

श्री बोथरा ने कहा—
“टेक्सटाइल और गारमेंट व्यापार देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह राष्ट्रीय बैठक व्यापारियों के मुद्दों के समाधान का महत्वपूर्ण मंच है।”

CAIT दिल्ली चैप्टर ने देशभर से आने वाले ट्रेड लीडर्स हेतु आवास और स्थानीय प्रबंधन की पूरी तैयारी कर ली है।