भाजपा ग्वालियर व भोपाल महानगर के नए पदाधिकारियों की घोषणा,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से गठित हुई नई संगठनात्मक टीम

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए भाजपा ग्वालियर ग्रामीण जिले के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी नेतृत्व द्वारा घोषित नई टीम को संगठन, विस्तार और जनसंपर्क की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा ग्वालियर व भोपाल महानगर के नए पदाधिकारियों की घोषणा,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से गठित हुई नई संगठनात्मक टीम

भाजपा ग्वालियर और भोपाल महानगर के नए पदाधिकारियों की घोषणा

हेमंत खंडेलवाल की सहमति से संगठन को मिली नई टीम

ग्वालियर। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर एवं भोपाल महानगर जिलों के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। ग्वालियर महानगर की सूची में कुल 34 नेताओं, जबकि भोपाल महानगर की सूची में 37 नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

भाजपा संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार, महानगर स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने, आगामी चुनावी तैयारियों को धार देने तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियाँ की गई हैं। नई टीम में संगठनात्मक अनुभव रखने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सक्रिय और युवा नेतृत्व को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों से ग्वालियर और भोपाल महानगर में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ और अधिक सशक्त होगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे।

भाजपा नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया है।