ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई-पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम डॉ. मोहन:जनता का रुझान BJP की तरफ, बंगाल में भी बनेगी भाजपा की सरकार

पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में जादू बिखेरा में चुनाव प्मुरचार करने पहुंचे ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ममता दीदी बंगाली मानुष के अधिकारों को बांग्लादेश को देने पर तुली हुई हैं. इसलिए यह चुनाव नहीं धर्म युद्ध है. इस माहौल में श्री राम का मंत्र हम सभी को ताकत दे रहा है. आज हमारे बंगाल में यहां का युवा-महिला-गरीब-किसान, सभी लोग बदलाव के लिए खड़े हो गए हैं. सब अपनी आन-बान-शान के लिए लड़ रहे हैं.

ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई-पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम डॉ. मोहन:जनता का रुझान BJP की तरफ, बंगाल में भी बनेगी भाजपा की सरकार

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर तीखे हमले किए। उन्होंने सीएम ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि 'ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं।'

बंगाल चुनाव का प्रचार इस समय जोरों पर चल रहा है, जहां भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता धुरंधर नेता वहां ढेरा डाले हुए हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इस समय बंगाल के दौरे पर हैं. आज चुनाव का शंखनाद हो रहा है, ममता दीदी के राज में सब परेशान हैं. उन्होंने कहा कि ममता अब दीदी नहीं है, ये अप्पी हो गई हैं. ये बात पूरे देश में सुनाई दे रही है. ममता दीदी बंगाली मानुष के अधिकारों को बांग्लादेश वालों को देने पर तुली हुई हैं. बंगाल के चुनाव में भाजपा जीतने वाली है.

बंगाल में भी बनेगी भाजपा सरकार: CM यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ममता सरकार में सभी परेशान हैं. भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने आया हूं. हमारे कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है. पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में लगातार घुसपैठियों पर कार्रवाई हो रही है. आज देश के 21 राज्यों में हमारी या समर्थक दलों की सरकार है. बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनेगी

ममता बनर्जी और कांग्रेस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साधा निशाना

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आपके चेहरे का नूर बता रहा है कि रिजल्ट आने वाला है. भाजपा जीतने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के मंत्र पर चल रहे हैं. आज हमारे देश में अनूसूचित जनजाति की बहन राष्ट्रपति पद पर आसीन है. इससे भाजपा की नीति और काम करने का तरीका पता चलता है. वामपंथी-कांग्रेस और ममता की पार्टी ने कभी एससी-एसटी को महत्व नहीं दिया.

सीएम ने दाखिल करवाया प्रत्याशियों का नामांकन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बांकुरा जिले की पांच विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने का निरीक्षण किया। उन्होंने साल्टोरा विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार चंदना बारी, छतना विधानसभा क्षेत्र से सत्यप्रकाश मुखोपाध्याय, बांकुरा विधानसभा क्षेत्र से नीलाद्री शेखर दाना, बरजोरा विधानसभा क्षेत्र से बिलेश्वर सिंघा और ओंडा विधानसभा क्षेत्र से अमरनाथ सखा के लिए नामांकन दाखिल करने में मदद की।