SP आदित्य मिश्रा की सख्ती, बालाघाट में VC मीटिंग के दौरान अनुशासनहीनता और बार-बार हंसने पर एएसआई रामकिशोर रहांगडाले सस्पेंड
बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान अनुशासनहीनता दिखाने पर दो कार्यवाहक एएसआई रामकिशोर राहंगडाले और पेंढारीलाल अहाके को निलंबित कर दिया।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अनुशासनहीनता पर एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया. एसपी आदित्य मिश्रा लंबित शिकायतों की समीक्षा कर रहे थे, तभी एएसआई रामकिशोर रहांगडाले बार-बार हंसते नजर आए. स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर उन्हें तत्काल निलंबित किया गया.
मध्य प्रदेश के बालाघाट में पुलिस के एक एएसआई को एसपी की मौजूदगी में बुलाई गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हंसना भारी पड़ गया. एसपी आदित्य मिश्रा ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया है. दरअसल, बालाघाट के एसपी आदित्य मिश्रा सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी लंबित शिकायतों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा कर रहे थे, जिसमें कई थानों के अधिकारी मौजूद थे.
कोतवाली थाना से उप निरीक्षक संजय किरार से एक लंबित शिकायत पर चर्चा चल रही थी. इसी बीच ASI रामकिशोर रहांगडाले बार-बार हंसते दिखे. जब उनसे इस व्यवहार पर स्पष्टीकरण मांगा गया, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. इसे अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल सस्पेंशन का फैसला लिया गया.
एसपी आदित्य मिश्रा ने आजतक से बात करते हुए बताया कि पुलिस महकमे में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य माना जाता है. गंभीर मामले की संवेदनशीलता को नजरअंदाज करते हुए ASI रामकिशोर रहांगडाले बैठक में हंसते हुए नजर आए. इस व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.
फिलहाल एएसआई को रक्षित केंद्र बालाघाट से अटैच कर दिया गया है और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गई है. सस्पेंशन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा.
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस