मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट, डीजीपी कैलाश मकवाना ने जारी किए निर्देश,दिल्ली ब्लास्ट के बाद पूरे मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी

दिल्ली में एक धमाके की घटना के बाद मध्य प्रदेश पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना खुद पूरी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और सभी जिलों के एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट, डीजीपी कैलाश मकवाना ने जारी किए निर्देश,दिल्ली ब्लास्ट के बाद पूरे मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी

एसपी, डीआईजी रेंज, आईजी जोन को अलर्ट जारी

पुलिस को 24*7 टाइम अलर्ट मोड पर रहने को कहा

दिल्ली ब्लास्ट के बाद पूरे मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी

High alert in MP: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर सोमवार शाम 6:45 बजे जोरदार धमाका हो गया. जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. चलती कार में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस, एनआईए और एनएसजी की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. इलाके को सील कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है. धमाके के बाद दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के शहरों में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है. 

पूरे मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी हो गया है। पीएचक्यू ने आदेश जारी करते हुए हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस को 24*7 टाइम अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री, तमाम मंत्रियों समेत प्रदेश के सभी वीवीआईपी की सुरक्षा और कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में एसपी, डीआईजी रेंज, आईजी जोन को अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी कैलाश मकवाना खुद रखे हालात पर नजर रख रहे हैं।

इनके अलावा महाकाल समेत तमाम सेंसिटिव स्थानों पर पुलिस लगातार नजर रखेगी। अनजान वाहन पर लगातार चेकिंग की जाएगी। भोपाल में भी कमिश्नर ने अलर्ट जारी किया है। तमाम सेंसिटिव पॉइंट्स पर पेट्रोलिंग की जा रही है। सीसीटीवी सर्विलेंस और गश्त के माध्यम से नजर रखी जा रही है।

इंदौर में भी बढ़ाई गई सुरक्षा 

दिल्ली ब्लास्ट के बाद इंदौर में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। शहर अलर्ट मोड पर है। इंदौर कंट्रोल रूम पर अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग चल रही है। डीजीपी के आदेश के बाद शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में लगाया पुलिस बल जा रहा है। मुख्य बाजारों और क्षेत्र पर भी नजर रखी जा रही है।

आपको बता दें कि दिल्ली धमाके के बाद मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में भी चौकसी बढ़ाई गई है। स्थानीय पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।