बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 12 जिलों के कलेक्टर बदले :विधायक से विवाद के बाद भिंड कलेक्टर को हटाया, संस्कृति बनीं भोपाल नगर निगम की कमिश्नर
14 जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं। जिन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं उनमें भिंड, पन्ना, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, डिंडौरी, रतलाम, मुरैना, निवाड़ी, सिंगरौली, अलीराजपुर, पांढुर्णा और सिवनी शामिल हैं। अपर कलेक्टर इंदौर और अपर कलेक्टर जबलपुर का भी ट्रांसफर कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश सरकार ने 12 जिलों के कलेक्टर बदले, कुल 24 आइएएस अफसरों का तबादला, भिंड समेत कई जिलों में विवाद में घिरे कलेक्टरों को हटाया.
मध्यप्रदेश शासन ने मंगलवार को 24 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। 12 जिलों के कलेक्टर बदले बदले गए हैं। इनमें पन्ना, पांढुर्णा, सिवनी, मुरैना, डिंडौरी, अलीराजपुर, निवाड़ी, भिंड, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और रतलाम जिलों के कलेक्टर शामिल हैं।
भिंड में खाद्य संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा से विवाद के बाद कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को हटा दिया है। उन्हें PWD में अपर सचिव बनाया गया है।
भोपाल नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण को छिंदवाड़ा का कलेक्टर बनाया है। बीजेपी के नेताओं ने हरेंद्र नारायण पर फोन न उठाने के आरोप सार्वजनिक तौर पर लगाए थे। पन्ना कलेक्टर रहे सुरेश कुमार को मुरैना का संभागायुक्त बनाया गया है। संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है। शिवराज के OSD रहे वशिष्ठ पांढुर्णा के कलेक्टर बने शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री काल में उनके ओएसडी रहे नीरज वशिष्ठ को पांढुर्णा जिले का कलेक्टर बनाया गया है नीरज वशिष्ठ की गिनती शिवराज की सबसे करीबी अफसर में मानी जाती है।