शिवराज सिंह चौहान बने ‘दादा’: गूंजी किलकारी, बड़ी बहू ने दिया ‘लाडली लक्ष्मी’ को जन्म, पोती के कान में पढ़ा गायत्री मंत्र
पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों का माहौल है, वह दादा बन गए हैं। परिवार में नन्ही लाडली लक्ष्मी इला का आगमन हुआ है। शिवराज ने पोती के कान में गायत्री मंत्र पड़ा।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बने दादा
सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी
नवजात का नाम 'इला' बताया
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chauhan के घर बुधवार 21 जनवरी 2026 को खुशियों की सौगात आई है। उनके बेटे Kartikeya Chauhan पिता बन गए हैं। परिवार में नन्हीं बेटी के जन्म से उत्सव का माहौल है। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर गायत्री मंत्र का जाप किया।
शिवराज ने X पर भावुक संदेश किया साझा
शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि हमारे घर आज लाडली लक्ष्मी आई है। कार्तिकेय पिता बन गए। अमानत मां। कोकिला अब दादी जी हैं और मैं दादा। कुणाल और ऋद्धि चाचा और चाची। अनुपम जी नाना, रुचिता जी नानी और आर्यन मामा। 2025 में हमारे घर दो बेटियां आई — अमानत और ऋद्धि । 2026 में फिर बेटी इला का शुभ आगमन हुआ। स्वागतम लक्ष्मी।
आपको बता दें कि बेटियों के प्रति शिवराज सिंह चौहान का लगाव किसी से छिपा नहीं है, मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की थी, जिसने राज्य की लाखों बेटियों को शिक्षा, सम्मान और आर्थिक सुरक्षा दी इसके बाद लाडली बहना योजना भी शुरू हुई। अब शिवराज सिंह चौहान के घर “लाडली लक्ष्मी” का जन्म हुआ है। कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी अमानत बंसल से मार्च 2025 में राजस्थान में हुई थी। शादी के बाद अब परिवार में नन्हीं बेटी के आगमन से चौहान परिवार की खुशियां और बढ़ गई हैं। मामा से दादा बने शिवराज सिंह चौहान के घर जश्न का माहौल है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस