झारखंड में टूटेगी परंपरा, इस बार 15 अगस्त पर मुख्यमंत्री नहीं फहराएंगे तिरंगा : राज्यपाल मोरहाबादी में करेंगे ध्वजारोहण

अब तक की परंपरा के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल उपराजधानी दुमका में और मुख्यमंत्री मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण करते थे। लेकिन इस बार राजधानी में राज्यपाल की मौजूदगी स्वतंत्रता दिवस के समारोह को विशेष बना देगी।

झारखंड में टूटेगी परंपरा, इस बार 15 अगस्त पर मुख्यमंत्री नहीं फहराएंगे तिरंगा : राज्यपाल मोरहाबादी में करेंगे ध्वजारोहण

सोरेन के निधन के चलते झारखंड में इस बार 15 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री की जगह राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तिरंगा फहराएंगे.

इस बार झारखंड में स्वतंत्रता दिवस का नजारा कुछ अलग होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 15 अगस्त को राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराएंगे। झारखंड सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने स्वयं मुख्य राजकीय समारोह की अगुवाई करने का निर्णय लिया है।

अब तक की परंपरा के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल उपराजधानी दुमका में और मुख्यमंत्री मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण करते थे। लेकिन इस बार राजधानी में राज्यपाल की मौजूदगी स्वतंत्रता दिवस के समारोह को विशेष बना देगी।

भव्य तैयारी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राजकीय समारोह के लिए मोरहाबादी मैदान को देशभक्ति के रंग में सजाने की तैयारी जोरों पर है। बड़े मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां और मार्चपास्ट की भव्य योजना बनाई गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे मैदान और आसपास के क्षेत्रों में बहुस्तरीय व्यवस्था होगी। डीजीपी स्तर से निगरानी की जाएगी और पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल भी तैनात रहेंगे।

राज्यपाल गंगवार ने पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में एक अहम फैसला लिया है। हर साल स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित होने वाला ‘At Home’ कार्यक्रम इस बार नहीं होगा। गुरुजी के निधन के बाद, उनके योगदान को स्मरण करते हुए यह निर्णय लिया गया है। राजधानी के लोगों में राज्यपाल के मोरहाबादी में ध्वजारोहण को लेकर खासा उत्साह है। अनुमान है कि इस बार समारोह में पहले से अधिक भीड़ जुटेगी और शहर में देशभक्ति का माहौल और भी प्रबल होगा।