एमपी में फिर चली तबादली एक्सप्रेस!7 प्रधान आरक्षक, 34 कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों के तबादले,PHQ भोपाल ने दो अलग अलग सूची जारी की

PHQ भोपाल ने तबादला सूची में स्पष्ट किया है कि ट्रांसफर नीति के अनुसार निर्धारित समय सीमा ने कार्यमुक्त किया जाये और यदि कोई कर्मचारी निलंबित है तो उसे कार्यमुक्त ना कर उसकी सूचना मुख्यालय को दी जाए।

एमपी में फिर चली तबादली एक्सप्रेस!7 प्रधान आरक्षक, 34 कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों के तबादले,PHQ भोपाल ने दो अलग अलग सूची जारी की

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल ने पुलिस कर्मचारियों के बड़े स्तर पर तबादले किये हैं, इन तबादलों में 49 कर्मचारी शामिल हैं, बड़ी बात ये है कि पीएचक्यू की तबादला सूची में अकेले राजगढ़ को ही आठ कर्मचारी मिले हैं।

PHQ भोपाल ने दो अलग अलग सूची जारी कर सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादला आदेश जारी किये हैं, इन सूचियों में से एक सूची अकेले राजगढ़ जिले के लिए हैं जिसमें एक कार्यवाहक एएसआई, दो कार्यवाहक प्रधान आरक्षक और पांच आरक्षकों के नाम शामिल हैं।

इस सूची के अलावा दूसरी सूची में 41 पुलिस कर्मचारियों के नाम हैं इसमें 7 प्रधान आरक्षक और 34 कार्यवाहक प्रधान आरक्षक के नाम शामिल हैं जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है।