पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित सुद्रण बनाने पर जोर

उरई में सहायक महानिरीक्षक निबंधन अजय कुमार ने ई-पंजीकरण व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन और व्यापक जनजागरूकता के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित बना रही है। ई-पंजीकरण के माध्यम से दस्तावेजों का पंजीकरण, शुल्क भुगतान, पहचान सत्यापन और डिजिटल हस्ताक्षर जैसी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी, जिससे नागरिकों को सुविधा मिलेगी और अनावश्यक भागदौड़ कम होगी। अधिकारियों को तहसील एवं उप-निबंधक कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर इस व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पंजीकरण प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित सुद्रण बनाने पर जोर

ई-पंजीकरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन सक्रिय, जनजागरूकता अभियान तेज

पंजीकरण प्रक्रिया होगी डिजिटल, ऑनलाइन होंगे सभी जरूरी कार्य

उरई ।सहायक महानिरीक्षक निबंधन अजय कुमार ने जनपद में ई-पंजीकरण (E-Registration) व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महानिदेशक निबंधन, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में ई-पंजीकरण प्रणाली की जानकारी जनसामान्य, अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों तथा अन्य हितधारकों तक व्यापक रूप से पहुंचाई जाए, जिससे नागरिकों को पंजीकरण संबंधी सेवाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकरण प्रक्रिया को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए अधिक सुविधाजनक एवं नागरिक हितैषी बनाया जा रहा है। ई-पंजीकरण व्यवस्था के अंतर्गत अधिकृत संस्थाओं के माध्यम से दस्तावेजों के पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे लोगों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी तथा सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने निर्देश दिए कि तहसील एवं उप-निबंधक कार्यालय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा विभिन्न प्रचार माध्यमों के जरिए ई-पंजीकरण व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आवश्यक प्रचार सामग्री का वितरण भी किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग इस व्यवस्था का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि ई-पंजीकरण प्रक्रिया में दस्तावेजों का अनुमोदन, शुल्क भुगतान, पहचान सत्यापन, डिजिटल हस्ताक्षर एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं ऑनलाइन माध्यम से संपादित की जाएंगी। इससे पंजीकरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप ई-पंजीकरण व्यवस्था का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने कहा कि डिजिटल तकनीक आधारित यह व्यवस्था नागरिक सेवाओं को और अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे सुशासन को और अधिक मजबूती मिलेगी।