गांव की समस्या, गांव में समाधान” की पहल: ग्राम चौपाल में CDO कुमदेंन्द्र कलाकार सिंह ने सुनी जनता की आवाज़

बरसार ग्राम पंचायत में CDO की चौपाल: योजनाओं की समीक्षा, समस्याओं के तत्काल निस्तारण के आदेश

गांव की समस्या, गांव में समाधान” की पहल: ग्राम चौपाल में CDO कुमदेंन्द्र कलाकार सिंह ने सुनी जनता की आवाज़

गांव की समस्या, गांव में समाधान” की पहल: मुख्य विकास अधिकारी कुमदेंन्द्र कलाकार सिंह ने ग्राम चौपाल लगाकर सुनी जनता की आवाज़

उरई (जालौन)जनसमस्याओं के त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी समाधान के उद्देश्य से जिले में “गांव की समस्या, गांव में समाधान” अभियान के तहत मुख्य विकास अधिकारी कुमदेंन्द्र कलाकार सिंह ने विकास खण्ड डकोर की ग्राम पंचायत बरसार में ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।ग्राम चौपाल के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने लाभार्थियों से पुष्टाहार, पेंशन, शौचालय, राशन, कन्या सुमंगला योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ मिलने की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो पात्र लोग किसी कारणवश योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उन्हें शीघ्र चिन्हित कर लाभान्वित किया जाए।शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, पाठ्यपुस्तकों के वितरण एवं शिक्षण व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने संतोषजनक व्यवस्था की पुष्टि की।
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने सी.एच.ओ. से ग्राम की एच.आर.पी. (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) महिलाओं की जानकारी लेते हुए उन्हें विशेष निगरानी में रखने तथा ड्यू लिस्ट के अनुसार टीकाकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह को कहा कि जो हैंडपंप क्रियाशील नहीं है उनको रिबोरिंग कराकर उनकी क्रियाशीलता सुनिश्चित करने तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को स्वच्छता व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। जिला परियोजना निदेशक अखिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि किसी को आवास संबधी समस्याओं या आवास के नाम पर किसी ने कुछ लिया हो तो सभी लाभार्थियों ने बताया कि हमसे कोई पैसा नहीं लिया गया हमें नि:शुल्क आवास प्राप्त हुआ है।, जिला विकास अधिकारी निशान्त पांडेय ने सभी को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।, खंड विकास विकास अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में ग्राम जो लोग पात्र पाए गए हैं,  उनको शीघ्र ही आवास का लाभ दिया जाएगा। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी कुमदेंन्द्र कलाकार सिंह ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। जब मुख्य विकास अधिकारी श्री सिंह ने ग्राम प्रधान धर्मपाल कौशिक व ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया व कुएं के सौंदर्य करण एवं जल स्तर  व कराये गये अच्छे कार्य को देखकर ग्राम प्रधान धर्मपाल कौशिक व ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह की तारीफ  की। श्री सिंह ने ग्राम वासियों से उनकी समस्याओं को क्रमबद्ध तरीके से सुना तो गांव के लखन लम्बरदार व उनकी टीम ने बताया कि स्कूल के पीछे खेल मैदान में लगे हुए ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया जाए ताकि पढ़ने वाले बच्चों को खेलने व पढ़ने में कोई परेशानी न हो क्योंकि कभी कभी स्कूल में करेंट आने लगता है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान धर्मपाल कौशिक, ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह, धर्मपाल सिंह राजपूत मुखिया, एडवोकेट श्रीकान्त शर्मा, प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार, ग्राम पंचायत सहायक विशाल राजपूत, पंचायत सदस्य रिंकू चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती राम जानकी, दिल कुंअर, मोहिनी,व आशा श्रीमती आशा देवी, अनीता, एएनएम मधुदेवी,सीएचओ श्रीमती दीपा आदि उपस्थित रहे।