जलशक्ति मंत्री को बंधक बनाने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब; काफिला रोककर नोकझोंक की थी

यूपी के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ नोटिस जारी हो गया है। यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बृजभूषण उर्फ गुड्डू राजपूत से 7 दिन के अंदर मामले को लेकर जवाब मांगा है। हालांकि, विधायक का कहना है कि अभी तक मुझे नोटिस नहीं मिला है।

जलशक्ति मंत्री को बंधक बनाने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब; काफिला रोककर नोकझोंक की थी

यूपी में बीजेपी ने चरखारी के विधायक बृजभूषण राजपूत के खिलाफ लिया है। बृजभूषण को नोटिस किया है।। बीते दिनों बृजभूषण और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से विवाद हुआ था।

Uttar-Pradesh: योगी आदित्यनाथ सरकार में जल शक्ति (सिंचाई, जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण) विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का हाल ही में उन्हीं की पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने रास्ता रोका था। जिसके बाद विधायक बृजभूषण राजपूत को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चरखारी से विधायक के खिलाफ तब जारी किया गया जब उन्होंने मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का रास्ता रोकने का आरोप झेला। पार्टी ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए विधायक से तुरंत स्पष्टीकरण मांगा है।

बता दें, नोटिस में विधायक को 7 दिन के भीतर अपना जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी ने साफ कहा है कि यदि निर्धारित समय में स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस कदम से यह संदेश दिया गया है कि पार्टी अपने नेताओं के आचरण को लेकर संवेदनशील और सख्त है।

बीजेपी प्रदेश कार्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और संकेत दिया है कि किसी भी सदस्य द्वारा पार्टी के नियमों या कार्यों के खिलाफ की गई कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई पार्टी के अनुशासन को बनाए रखने और नेताओं को जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बता दें, इस मामले पर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा हो रही है और यह देखा जा रहा है कि विधायक बृजभूषण राजपूत अपनी सफाई कैसे पेश करते हैं। पार्टी का यह कदम यह दिखाता है कि संगठनात्मक अनुशासन के पालन को लेकर बीजेपी कोई समझौता नहीं करती।

विधायक ने क्या लगाया था आरोप

विधायक ने आरोप लगाया कि पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़कों को खोद दिया गया, लेकिन बाद में उनकी मरम्मत नहीं कराई गई. इसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी को लेकर विधायक और ग्राम प्रधान मंत्री से बातचीत करना चाहते थे.

विधायक और उनके समर्थकों ने मंत्री को बीच सड़क पर रोक लिया था. इसके बाद मामला तनावपूर्ण हो गया था. कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस को हालात सुधारने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था. लेकिन, विधायक ने बाद में लखनऊ जाने की बात भी कही थी. इसी के बाद उनको नोटिस जारी किया गया है.

अब 7 दिन में देना होगा जवाब

यूपी के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने वाले MLA बृजभूषण उर्फ़ गुड्डू राजपूत को नोटिस जारी किया गया है. यूपी बीजेपी अध्यक्ष की तरफ से यह नोटिस गुड्डू राजपूत को जारी किया है. यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही 7 दिन के भीतर जवाब मांगा है. अब देखना होगा कि बीजेपी विधायक इसको लेकर क्या सफाई पेश करते हैं.

मंत्री के जाने के बाद विधायक ने मीटिंग कर कहा- जरूरत पड़ी तो सीएम को भी रोकेंगे

मंत्री से भिड़ने के बाद विधायक बृजभूषण राजपूत ने 3 फरवरी को बैठक बुलाई थी। इसमें राजपूत ने कहा था- अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री को भी रोकेंगे। बंधक बनाना मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है।

झांसी जाकर तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को उनके ही घर में बंधक बना लिया था, तब मैं विधायक भी नहीं था। जब कांग्रेस की सरकार थी, उस समय जो अधिकारी काम नहीं करता था, उसे चूड़ियां और पेटीकोट पहनवा देते थे।

ये मेरा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि जनता और विकास से जुड़ा मुद्दा है। मैं अपनी बात सड़क पर रख रहा हूं, तो इसमें किसी को आपत्ति क्यों हो रही है। आप सब का आशीर्वाद था, तो मंत्री जी को रोका है। यह जनता की और विकास की बात है।

मैं यह बात कमरे में क्यों करूं, सड़क पर क्यों नहीं कर सकता? अगर मैंने सड़क पर अपनी बात रखी तो कुछ लोगों को दिक्कत क्यों हो रही है। किसी ठेके, पट्टे या पदोन्नति की मांग नहीं कर रहे। बल्कि केवल क्षेत्र की समस्याएं उठा रहे हैं। ऐसे में मुझे गलत ठहराना उचित नहीं है।