महिला के शरीर पर लिखा था नशे में हूं, दूर रहो, अर्धनग्न और घायल अवस्था में मिली,अस्पताल में भर्ती; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला अर्धनग्न और घायल अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

महिला के शरीर पर लिखा था नशे में हूं, दूर रहो, अर्धनग्न और घायल अवस्था में मिली,अस्पताल में भर्ती; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

इंदौर के परदेशीपुरा चौराहे स्थित सुगना देवी मैदान में एक महिला घायल हालत में मिली, जिसे पुलिस ने एमवाय अस्पताल पहुंचाया. महिला के प्राइवेट पार्ट के पास “नशे में हूं, दूर रहो” लिखा टैटू मिला है. शरीर पर चोट के निशान होने से मारपीट की आशंका जताई गई है. सीसीटीवी में वह एक व्यक्ति के साथ जाती दिखी है. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है, परिवार अभी सामने नहीं आया है.

इंदौर।: मध्य प्रदेश के इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुगनी देवी ग्राउंड में एक अर्धनग्न युवती घायल अवस्था में मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि युवती सुगनी देवी ग्राउंड के पास ही रहने वाली है।

डीसीपी कुमार प्रतीक ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और उनके आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार युवती के साथ मारपीट किए जाने के भी निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

महिला 30 साल की है और तीन बच्चों की मां है। ग्राउंड में ही महिला घायल अवस्था में थी, वह अर्धनग्न हालत में थी। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं संभावना है कि महिला के साथ कुछ गलत हुआ है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल कोई परिवार का व्यक्ति सामने नहीं आया है।

पुलिस ने क्या कहा?

मामले में डीसीपी कुमार प्रतीक ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला पास के क्षेत्र की रहने वाली है और कथित तौर पर नशा करने वाले कुछ लोगों के संपर्क में रहती थी। पुलिस के अनुसार, महिला पहले भी कुछ आपराधिक मामलों में संलिप्त रही है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

डीसीपी ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे मारपीट की आशंका भी जताई जा रही है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में महिला को एक व्यक्ति के साथ मैदान की ओर जाते हुए देखा गया है। पुलिस के मुताबिक महिला के तीन बच्चे हैं, लेकिन फिलहाल परिवार का कोई सदस्य सामने नहीं आया है। पूरे ही मामले में पुलिस समग्र पहलुओं पर जांच कर रही है।