राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान ,कांग्रेस के 3 विधायक संपर्क में नहीं, वोटिंग जारी

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला। 11 बजकर 20 मिनट तक चुनाव के लिए 25 वोट डाले गए हैं। वोटिंग के लिए कांग्रेस के विधायक हिमाचल के कसौली से रवाना होकर चंडीगढ़ में भूपेंद्र हुड्डा के घर जुटे। इसके बाद वे एक साथ बस में विधानसभा पहुंचे।

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान ,कांग्रेस के 3 विधायक संपर्क में नहीं, वोटिंग जारी

हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए सुबह 9 बजे से वोटिंग जारी है। इन तीनों राज्यों में क्रॉस वोटिंग का डर है।

देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए जारी चुनावी प्रक्रिया आज अपने अंतिम चरण में है. 37 में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. अब सारा ध्यान उन 11 सीटों पर है जहां उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने के कारण आज वोटिंग हो रही है. वोटिंग सुबह 9 बजे से जारी है और चार बजे नतीजे घोषित किए जाएंगे. 

जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें बिहार (5 सीटें), ओडिशा (4 सीटें) और हरियाणा (2 सीटें) शामिल हैं. बिहार की 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (JDU), केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (JDU), बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, और शिवेश कुमार (BJP) की जीत लगभग तय मानी जा रही है. पांचवी सीट के लिए एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा (RLM) और आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच सीधी टक्कर है. ओडिशा में भी 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार हैं. वहीं हरियाणा में 2 सीटों के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में हैं. 

बिहार विधानसभा में कांग्रेस के कुल छह विधायक हैं, जिनमें से अभी तक केवल दो - किशनगंज से कमरूल होदा और चनपटिया से अभिषेक रंजन - होटल पनाश पहुंचे हैं. कमरूल होदा ने कहा है कि बाकी चार विधायक भी जल्द पहुंचेंगे और सभी कांग्रेस विधायक महागठबंधन के साथ मजबूती से खड़े हैं. संपर्क नहीं हो पाने वाले विधायकों में मनिहारी से मनोहर सिंह, फारबिसगंज से मनोज विश्वास, अररिया सदर से अब्दुर रहमान और वाल्मीकिनगर से सुरेंद्र कुशवाहा शामिल हैं. महागठबंधन के खास तौर पर आरजेडी के नेता इन विधायकों से संपर्क बढ़ाने में जुटे हैं.

राज्यसभा चुनाव की रणनीति के तहत विधायकों को एक जगह रोकना महागठबंधन की अहम चाल मानी जा रही है, ताकि किसी तरह की किन्हीं संभावित दलीलों से बचा जा सके. आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव भी होटल पनाश पहुंचे और विधायकों से विचार-विमर्श किया. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि महागठबंधन के पक्ष में कुल 48 विधायक हैं.