70 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस में लगी आग, सवारियों के कूदते ही जलकर खाक ; 20 झुलसे
दिल्ली से सीतापुर जा रही डग्गामार डबल डेकर बस में बुधवार सुबह यूपी के लखीमपुर में मैगलगंज मुख्य चौराहे पर आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। बस में 70 से अधिक सवारियां थी, जिनमें महिलाओं व बच्चों की संख्या ज्यादा थी। गनीमत रही कि सभी यात्रियों को समय रहते
दिल्ली से सीतापुर जा रही डग्गामार डबल डेकर बस में बुधवार सुबह यूपी के लखीमपुर में मैगलगंज मुख्य चौराहे पर आग लग गई।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। यह बस दादरी से हरदोई जा रही थी और राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर सफर कर रही थी। आग लगने के बाद यात्रियों ने शीशे तोड़कर बस से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
क्या हुआ था?
बस में लगभग 70 से 80 यात्री सवार थे। यात्रियों का कहना है कि बस की हालत बहुत खराब थी और ओवरहीटिंग के कारण गाड़ी को एक-दो जगह रोका भी गया था, लेकिन मरम्मत करने की बजाय उसे फिर से चलाया गया। इंजन के गर्म होने से बस में आग लग गई।घटना में करीब 20 यात्री मामूली रूप से झुलस गए।
एक यात्री ने बताया कि उसने शीशा तोड़कर बाहर निकला। ड्राइवर की लापरवाही थी; बस में ऑयल नहीं था, फिर भी ड्राइवर ने गाड़ी चलाई, जिससे वह हीट हो गई। बस को ठंडा करने के लिए रास्ते में रोका गया, फिर भी उसे चलाया गया।
आरटीओ विभाग की लापरवाही भी सामने आई है, क्योंकि यह बस बिना फिटनेस के राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर दौड़ रही थी, जिससे कई लोगों की जान जा सकती थी। इस घटना ने रोडवेज बसों की सुरक्षा और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
20 यात्री मामूली रूप से झुलसे
घटना में करीब 20 यात्री मामूली झुलस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। बस में आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। घटना की सूचना मिलते ही मैगलगंज कोतवाल रविंद्र पांडे मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन आग की सूचना के लगभग दो घंटे बाद दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच सकी, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की देरी पर नाराजगी जताई है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस