नारी शक्ति गौरव उत्सव का भव्य आयोजन संपन्न, महिलाएं केवल अपने परिवार की नहीं, समाज और राष्ट्र निर्माण की भी आधारशिला: कमलावती सिंह

उरई के विकासखंड सभागार जालौन में अनुरागिनी संस्था द्वारा "नारी शक्ति गौरव उत्सव" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह रहीं, जिन्होंने समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को "नारी शक्ति सम्मान" से सम्मानित किया

नारी शक्ति गौरव उत्सव का भव्य आयोजन संपन्न,  महिलाएं केवल अपने परिवार की नहीं, समाज और राष्ट्र निर्माण की भी आधारशिला: कमलावती सिंह

नारी शक्ति गौरव उत्सव" में सम्मानित हुईं समाज को प्रेरित करने वाली महिलाएं

कमलावती सिंह बोलीं– महिलाएं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला.

स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित रहा आयोजन

अनुरागिनी संस्था ने 28 वर्षों से महिला सशक्तिकरण में निभाई अग्रणी भूमिका


उरई । अनुरागिनी संस्था द्वारा आज विकासखंड सभागार जालौन में "नारी शक्ति गौरव उत्सव" का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, जागरूकता और सम्मान को समर्पित था, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार की उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
उन्होंने समाज में आजीविका, स्वास्थ्य, पर्यावरण, शिक्षा और सामाजिक योगदान जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को "नारी शक्ति सम्मान" से अलंकृत किया।
अपने संबोधन में महिला स्वास्थ्य, पोषण और आत्मनिर्भरता पर विशेष बल देते हुए स्वयं सहायता समूहों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल अपने परिवार की नहीं, समाज और राष्ट्र निर्माण की भी आधारशिला हैं।
इस अवसर पर आरती पहारिया, सत्यवती, सुनीता देवी, शिखा, रमा एवं रजनी को उनके योगदान के लिए "नारी शक्ति सम्मान" से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने की। उन्होंने कहा कि संस्था विगत 28 वर्षों से महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार, स्वच्छता और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रही है। यह कार्यक्रम उन महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है, जिन्होंने सीमित संसाधनों में भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया।
इस अवसर पर  विशिष्ट  अतिथि भारतीय जनता पार्टी  की जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा, आज की महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें अवसर देने की है। अनुरागिनी संस्था का यह प्रयास सराहनीय है, जो समाज के अंतिम पंक्ति की महिलाओं तक सशक्तिकरण की पहुंच सुनिश्चित कर रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी  जालौन शरद अवस्थी ने कहा, बाल विकास विभाग के दृष्टिकोण से यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। पोषण, स्वास्थ्य और जागरूकता के विषयों पर जो संवाद हुआ, वह जमीनी स्तर पर बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होगा।
डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से उपस्थित महिलाओं को रियल जूस, नारियल पानी और सौंदर्य प्रसाधन वितरित किए गए।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंजू सिंह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजिका शशि सिंह,  जिला  महिला  थाना  प्रभारी  उमा  सैनी   उप  निरीक्षक  मधु सिंह प्रथम  संस्था  कानपुर  की  प्रमुख  रेनू यादवब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन,प्रदेश सह संयोजक सहकारिता सतीश सिंह सेंगर जिला  केंद्रीय सहकारी  उपभोक्ता  भंडार के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत, उपाध्यक्ष अजय महतले, क्रय-विक्रय सहकारी समिति जालौन के अध्यक्ष राजा सिंह सेंगर, राजेंद्र भदौरिया ब्रजेश  कश्यप  क्रांति शर्मा   जिला  पंचायत  सदस्य  पुष्पेंद्र सिंह सेंगर  भाजपा मंडल  अध्यक्ष   संतोष   प्रजापति  आशा  प्रजापति   सरिता  कुशवाहा सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।अनुरागिनी संस्था के जितेंद्र पांडेय, रविंद्र सिंह, श्याम करण प्रजापति, प्रदुम सिंह, हरिहर सिंह, नितिन सैनी एवं राज प्रताप  ने अतिथियों का  स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेट किया।यह आयोजन न केवल महिला सम्मान का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में महिला नेतृत्व को आगे लाने और सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।l नारी शक्ति गौरव उत्सव कार्यक्रम का संचालन गरिमा पाठक ने किया आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन  खंड विकास अधिकारी जालौन प्रशांत सिंह यादव ने किया