10वीं की परीक्षा के दौरान नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म,पीथमपुर के परीक्षा केंद्र में मचा हड़कंप

धार जिले के एक परीक्षा केंद्र पर 10वीं बोर्ड की परीक्षा दे रही छात्रा ने बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि वह गर्भवती है, इस बात की जानकारी परिजनों को नहीं थी।

10वीं की परीक्षा के दौरान नाबालिग छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म,पीथमपुर के परीक्षा केंद्र में मचा हड़कंप

पेट दर्द की शिकायत पर छात्रा बाथरूम गई थी। नवजात के रोने की आवाज सुनकर स्कूल प्रबंधन ने एंबुलेंस बुलाई और मां-बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। छात्रा की गर्भावस्था से स्वजन भी अनजान थे।

Baby Delivered In Exam Center: मध्य प्रदेश के धार जिले में 10वीं की बोर्ड की परीक्षा देने पहुंची एक नाबालिग छात्रा द्वारा परीक्षा केंद्र में बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है. मंगलवार को बोर्ड परीक्षा देने केंद्र पहुंची बालिका को अचानक तेज पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद बालिका ने एक बच्चे का जन्म दे दिया. खबर फैलते पूरे परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया. 

परीक्षा देने के दौरान पेट में दर्द

छात्रा एक निजी परीक्षा केंद्र पर 10वीं बोर्ड की परीक्षा दे रही थी। पेपर देने के दौरान ही पेट में तेज दर्द की शुरुआत हुई। इसके बाद छात्रा बाथरूम की ओर गई। बाथरूम में ही उसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। फिर 108 एंबुलेंस को कॉल लगाया गया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। पूरा मामला सेक्टर-1 थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक निजी स्कूल है।

गणित का पेपर देने परीक्षा केंद्र पहुंची नाबालिग को पेट दर्द हुआ

रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग लड़की को परीक्षा के दौरान अचानक पेट में तेज दर्द हुआ. पेट दर्द की शिकायत के बाद नाबालिग शौचालय की ओर भागी, जहां कुछ देर बाद उसने एक शिशु को जन्म दिया. परीक्षा केंद्र में शिशु के जन्म की सूचना के बाद पूरे एक्जाम सेंटर में हड़कंप मच गया. तुरंत मौके पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

जच्चा और बच्चा स्वस्थ, चिकित्सकीय निगरानी में है नाबालिग

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिशु को जन्म देने वाली नाबालिग से पूछताछ की. पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि एक युवक पिछले दो वर्षों से उसके साथ संपर्क में था और शारीरिक संबंध बना रहा था. पीड़िता के खुलासे के बाद आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. जीरो पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने संबंधित थाने को जांच के लिए प्रकरण भेज दिया है.

नाबालिग छात्रा के नवजात को फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया

नवजात को जन्म देने वाली नाबालिग छात्रा का इलाज कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत काजवे ने बताया कि नाबालिग छात्रा को नवजात शिशु के साथ दोपहर 2 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं, उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर शिशु को जन्म देने वाली नाबालिग छात्रा के नवजात को फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.