अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे कालपी एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक होंगे माधौगढ़ के नोडल

उरई जनपद में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने के कारण तहसील माधौगढ़, जालौन और कालपी के कई गांव प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्यों के बेहतर पर्यवेक्षण के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रेमचंद्र मौर्य को कालपी और अपर जिलाधिकारी न्यायिक योगेंद्र सिंह को माधौगढ़ का नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर संजय कुमार (अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व एवं प्रभारी आपदा प्रबंधन) के साथ समन्वय स्थापित कर राहत कार्यों को सटीक और सुचारू रूप से संचालित करेंगे।

अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे कालपी एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक होंगे माधौगढ़ के नोडल

नोडल अधिकारियों को दी गई राहत और बचाव कार्यों की जिम्मेदारी

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश – राहत सामग्री और सुविधाएं समय पर पहुंचें
उरई । जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि जनपद की सीमा में प्रवाहित यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से अधिक हो जाने के कारण तहसील माधौगढ़, जालौन एवं कालपी के कतिपय ग्राम प्रभावित हो गये हैं। इन प्रभावित ग्रामों में राहत एवं बचाव कार्य का पर्यवेक्षण सुनिश्चित किए जाने एवं प्रभावित व्यक्तियों को खाद्य सामग्री, आवश्यक औषधि एवं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराए जाने, राहत केन्द्रों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने एवं लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाएँ जाने हेतु निम्न अधिकारियों को उनके सम्मुख अंकित तहसील के लिए नोडल अधिकारी नामित किया जाता है- प्रेमचन्द्र मौर्य अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) को आवंटित तहसील कालपी, योगेन्द्र सिंह अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) को आवंटित तहसील माधौगढ़ है। 
उक्त अधिकारी आवंटित क्षेत्र में उपस्थित रहकर संजय कुमार अपर जिलाधिकारी(वि०/रा०)/ प्रभारी अधिकारी, दैवी आपदा/बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यो से समन्वय कर त्रुटि रहित कार्यवाही सुनिश्चित करायेगे।