मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; बेटे ने बताया- पेसमेकर लगाया जाएगा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस (INC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं. तबीयत खराब होने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां कम्प्लीट चेकअप के लिए उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा है. वे इलाज के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं.

मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; बेटे ने बताया- पेसमेकर लगाया जाएगा

मल्लिकार्जुन खरगे की अचानक बिगड़ी तबीयत, बंगलूरू के अस्पताल में भर्ती

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक तय प्रक्रिया के लिए यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें पेसमेकर लगाने की सलाह दी गई है। उनके बेटे और कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खरगे ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रियंक ने कहा कि उनके पिता की हालत स्थिर है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।

प्रियंक ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा,‘‘कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को पेसमेकर लगाने की सलाह दी गई थी और उन्हें तय प्रक्रिया के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का आभारी हूं।'' पार्टी सूत्रों के अनुसार, 83 वर्षीय खरगे को मंगलवार को शहर के एम एस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को अस्पताल में खरगे से मुलाकात की। खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। सिद्धरमैया ने खरगे से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्हें (खरगे को) थोड़ी बेचैनी थी, इसलिए वह जांच के लिए अस्पताल आए। वह ठीक हैं और बा