भाजपा ने चांदनी चौक से खोला खाता: MCD की 12 सीटों पर आए नतीजे, सात सीट पर खिला कमल, तीन पर आप; कांग्रेस के खाते में एक
दिल्ली MCD उपचुनाव में BJP ने 12 में से 7 सीटें जीतकर बढ़त बनाई, जबकि AAP को तीन और कांग्रेस व AIFB को एक-एक वार्ड मिले। कई जगह कड़ा मुकाबला और कुछ वार्डों में बड़े मार्जिन देखने को मिले। कम मतदान के बावजूद नतीजों ने दिल्ली के बदलते राजनीतिक रुझान का संकेत दिया।
दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब तक दो-दो सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने भी संगम विहार-A सीट जीतकर दिल्ली नगर निगम में अपना खाता खोला है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने चांदनी चौक वार्ड, अनीता जैन ने शालीमार बाग बी वार्ड से जीत हासिल की।
भाजपा ने चांदनी चौक से अपना खाता खोल लिया है। चांदनी चौक से भाजपा के उम्मीदवार सुमन गुप्ता ने बाजी मार ली है। सुमन गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के हर्ष शर्मा को 1182 वोटों से हराया है।
भाजपा (BJP) ने कुल सात सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) तीन सीटों पर जीती है। एक सीट शोएब इकबाल वाली पार्टी ने कब्जा जमाया है। वहीं, कांग्रेस (Congress) ने भी एक सीट पर भाजपा को हराया है।
भाजपा का दबदबा, आप को मिली तीन सीटें
एमसीडी उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 सीटों में से सात पर जीत दर्ज की है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है, जो निगम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रही है। इसके अतिरिक्त, शोएब इकबाल की पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है, जो दिल्ली के राजनीतिक समीकरणों में एक छोटे दल की भागीदारी को दर्शाता है। कांग्रेस ने भी इस उपचुनाव में एक सीट जीतकर अपनी उपस्थिति बनाए रखी है।
द्वारका से भी खिला कमल
द्वारका से बीजेपी ने जीत दर्ज की है, यहां से बीजेपी ने मनीषा देवी को टिकट दिया था और वहीं आम आदमी पार्टी ने राजबाला पर अपना भरोसा जताया था। लेकिन राजबाला इसमें नाकामयाब रहे। द्वारका की जनता ने मनीषा देवी को चुना है और इन दोनों के बीच जो वोटों का अंतर है वह 9100 है। यहां से 2022 में पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत पार्षद चुनी गई थी।
नारायणा में चली आप की झाड़ू
नारायणा में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। यहां से राजन अरोड़ा ने भाजपा के उम्मीदवार चंद्रकांता को हराया है। इन दोनों के जो बीच का वोटो का अंतर है। वह बहुत ही काम है। जो वोट का अंतर है वह 148 है।
विनोद नगर से भाजपा जीती
विनोद नगर से भाजपा ने जीत दर्ज की है। यहां से बीजेपी के उम्मीदवार सरला चौधरी को टिकट दिया गया था। इन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गीता रावत को हराया है। इन दोनों के बीच वोटों का अंतर 1769 रहा।
अशोक विहार में खिला कमल
अशोक विहार से बीजेपी जीत चुकी है। इन्होंने आम आदमी पार्टी के सीमा गोयल को हराया है। इन दोनों के बीच पहले कांटे की टक्कर चल रही थी। पहले यहां पर इस सीट से सीमा गोयल आगे चल रही थी। लेकिन कुछ ही पल में खेल बदल गया और भाजपा की बिना असीजा आगे चल रही है। इन दोनों के बीच जो वोटो का अंतर है, वह बहुत ही काम है। 405 वोटों से जीती है।
ग्रेटर कैलाश से भाजपा जीती
ग्रेटर कैलाश से भाजपा जीत चुकी है। इन्होंने आम आदमी पार्टी के अहसाना गुप्ता को हराया है। इन दोनों के बीच का जो वोटो का अंतर है, वह 4065 है।
मुंडका सीट से आम आदमी पार्टी जीती
मुंडका सीट से आम आदमी पार्टी के अनिल जीत चुके हैं। वहीं भाजपा के जयपाल हार चुके हैं। इन दोनों के बीच का जो अंतर है।
चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार जीते
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने चांदनी चौक वार्ड में जीत दर्ज कर ली है। पार्टी के उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने आम आदमी पार्टीके उम्मीदवार हर्ष शर्मा को 1,182 मतों से हराकर यह सीट जीती है।
कुल 12 वार्डों के लिए एमसीडी उपचुनावों की मतगणना दिल्ली के 10 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे शुरू हुई। इन उपचुनावों में 30 नवंबर को मतदान हुआ था। इन 12 वार्डों में से नौ पहले भाजपा के पास थे, जबकि शेष तीन आम आदमी पार्टी के पास थे।
संगम विहार सीट से कांग्रेस जीती
संगम विहार सीट से कांग्रेस जीत चुकी है और यहां से जो उम्मीदवार थे। वह सुरेश चौधरी थे और वहीं इन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार शुभ रंजीत गौतम को हराया है। इन दोनों के बीच वोटों का जो अंतर है वह करीब 3628 है। यह सीट भाजपा के पास थी। यहां से संगम विहार से भाजपा विधायक चंदन चौधरी 2022 में पार्षद चुने गए थे इस तरह कांग्रेस ने उपचुनाव में अपना खाता खोल दिया, यूपी चुनाव वाले वार्डों में कांग्रेस के पास एक भी वार्ड नहीं था
शालीमार बाग से बीजेपी जीत गई है और इस सीट पर अनीता जैन चुनाव लड़ रही थी। वहीं इसमें आपकी तरफ से बबीता राणा चुनाव लड़ रही थी। हालांकि शालीमार बाग में बीजेपी जीत चुकी है और अपने घर से खुद को बचाने में कामयाब रही है।
दक्षिणपुरी में आप ने जीत दर्ज की
दिल्ली के दक्षिणपुरी में एमसीडी उपचुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने भाजपा के उम्मीदवार को हरा दिया। यह सीट पहले से आप के पास थी और अब भी बरकरार रही। दक्षिणपुरी से रामस्वरूप कनौजिया जीते हैं। यह दक्षिणपुरी से चुनाव लड़ रहे थे और इन्होंने रोहिणी से जो बीजेपी के उम्मीदवार थे उनको हराया है। इन दोनों के बीच का जो अंतर है 2262 वोट का है।
शालीमार बाग पर भी बीजेपी की जीत
शालीमार बाग पर भी बीजेपी की जीत तय है। इस सीट पर 7,700 वोटों से आगे चल रही है। अब तक इस सीट पर 5 राउंड वोटों की गिनती हो गई है। और अभी दो राउंड वोटों की गिनती बाकी है।
अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक से मैदान में एक उम्मीदवार
शोएब इकबाल आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक हैं। फिलहाल मटिया महल सीट से उनका बेटा आले इकबाल विधायक हैं। आम आदमी पार्टी से उनके पसंद के उम्मीदवार को टिकट नहीं मिला था। इस कारण शोएब इकबाल ने पार्टी छोड़ दी थी और अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक से अपना उम्मीदवार मैदान में उतार रखा है। 2022 के आम चुनाव में चांदनी चौक सीट से आम आदमी पार्टी के पूर्ण दीप सिंह साहनी चुनाव जीते थे। वह फिलहाल चांदनी चौक के विधायक हैं। इस तरह भाजपा ने यह सीट आम आदमी पार्टी से छीन ली है।
मतगणना में जुटे 700 कर्मचारी
मतगणना हॉलों में पर्याप्त संख्या में टेबल, काउंटिंग सुपरवाइजर, सहायक, बिजली बैकअप और मीडिया व अधिकृत राजनीतिक दलों के एजेंटों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस महत्वपूर्ण कार्य में लगभग 700 कर्मचारियों को लगाया गया है। राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों को पहचान सत्यापन के बाद ही मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
आयोग के अनुसार, सभी मतगणना केंद्रों को आवश्यक तकनीकी और भौतिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर मजबूत कक्ष (स्ट्रांग रूम) बनाए गए हैं, जहाँ ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी में रखा गया है। सुरक्षा के लिए 1800 दिल्ली पुलिस कर्मियों और 10 कंपनियों की सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) तैनात की गई है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को लाइव सीसीटीवी निगरानी देखने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस