भाजपा सरकार ने बदली ग्रामीण अंचलों की तस्वीर, कांग्रेस ने तो सिर्फ वादे किए : गोविंद सिंह राजपूत-सुरखी में विकास की रफ्तार तेज, करोड़ों के कार्यों की सौगात लेकर पहुंचे खाद्य मंत्री
मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों—मसुरहाई, मनेशिया, कोरजा, महगोद, सागौनी खुर्द एवं काली पठार—में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
भाजपा सरकार ने बदली ग्रामीण अंचलों की तस्वीर, कांग्रेस ने तो सिर्फ वादे किए : गोविंद सिंह राजपूत-सुरखी में विकास की रफ्तार तेज, करोड़ों के कार्यों की सौगात लेकर पहुंचे खाद्य मंत्री
गांव-गांव पहुंच रहा विकास, सुरखी बनेगी मध्यप्रदेश की आदर्श विधानसभा
भोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मसुरहाई, मनेशिया, कोरजा, महगोद, सागौनी खुर्द एवं काली पठार में करोड़ों रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगातें दीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा विकास के क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं है और आने वाले समय में यह संपूर्ण जिले के लिए विकास का मॉडल बनेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति में विश्वास करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
गांव, गरीब, किसान और युवा भाजपा सरकार की प्राथमिकता :
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और खेती को नई संबल प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने दशकों तक ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा की। गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, जबकि भाजपा सरकार ने गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है। आज ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, सिंचाई, विद्युत, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है।
सरकार की योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी :
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनकल्याणकारी योजनाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराई है। उज्ज्वला योजना ने माताओं और बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से जल पहुंचाने का कार्य तेजी से जारी है। स्वच्छ भारत मिशन ने गांवों की तस्वीर और तकदीर बदल दी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से करोड़ों जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया एवं स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कार्य हुए हैं।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास को मिली नई गति :
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनी है। किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार नए कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि योजनाओं और विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतार रही है। इसी सोच के साथ सुरखी विधानसभा क्षेत्र में लगातार नए विकास कार्य स्वीकृत कराए जा रहे है
गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा संकल्प :
खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा के प्रत्येक गांव में शहरों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका संकल्प है। सड़क, पेयजल, विद्युत, सामुदायिक भवन, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य अधोसंरचनात्मक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। जनता के सहयोग और आशीर्वाद से सुरखी विधानसभा प्रदेश की अग्रणी और विकसित विधानसभाओं में शामिल होगी।
कांग्रेस ने जनता को केवल भ्रमित किया, भाजपा ने विकास दिया :
अपने संबोधन में मंत्री श्री राजपूत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। कांग्रेस ने वर्षों तक जनता से झूठे वादे किए और विकास को बाधित करने का कार्य किया। जबकि भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर उतारा है।
उन्होंने कहा कि जनता अब विकास और सुशासन की राजनीति को समझ चुकी है। यही कारण है कि देश और प्रदेश में भाजपा को लगातार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है और विकास की यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस