हार्ट अटैक से BJP प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

मध्यप्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। Hemant Khandelwal की पुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को निधन हो गया। उनके असमय निधन से बैतूल जिले समेत राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

हार्ट अटैक से BJP प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

बैतूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल की पुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा शाम 5 बजे बैतूल गंज स्थित निवास से निकलेगी और कोठी बाजार मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भोपाल : मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी बेटी सुरभि खंडेलवाल का बुधवार दोपहर हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। सुरभि मात्र 34 वर्ष की थीं और पिछले काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। इस दुखद खबर के बाद पूरे बैतूल जिले में शोक की लहर छा गई है।

सुरभि स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रही थीं

परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरभि बचपन से ही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं। उनकी तबीयत नाजुक थी, जिस वजह से परिवार लगातार उनकी सेहत का ध्यान रख रहा था। उनका रेगुलर इलाज चल रहा था।

वहीं सुरभि की मौत की खबर मिलते ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और जान-पहचान वालों ने शोक जताया।

सुरभि के देहांत का समाचार सुनकर पूरे शहर में शोक व्याप्त

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और बैतूल के विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं आरडी पब्लिक स्कूल की संचालिका रितु खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल का बुधवार को दुखद निधन हो गया। सुरभि के देहांत का समाचार सुनकर पूरे शहर में शोक व्याप्त हो गया।

अंतिम यात्रा शाम 5 बजे गंज स्थित निवास से निकलेगी

विधायक हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल की अंतिम यात्रा शाम 5 बजे गंज स्थित निवास से निकलेगी। कोठी बाजार मोक्ष धाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।