दिलीप बिल्डकॉन पर आयकर विभाग की छापेमारी: अमृतसर से भोपाल आई टीम,खंगाल रही दस्तावेज; शेयर प्राइजिंग में गड़बड़ी की आशंका

आयकर विभाग ने सोमवार सुबह दिलीप बिल्डकॉन (DBL) और उससे जुड़े सहयोगियों के ठिकानों पर रेड मारी है। अमृतसर से आई इनकम टैक्स टीम भोपाल में दो जगहों पर दस्तावेज खंगाल रही है।

दिलीप बिल्डकॉन पर आयकर विभाग की छापेमारी: अमृतसर से भोपाल आई टीम,खंगाल रही दस्तावेज; शेयर प्राइजिंग में गड़बड़ी की आशंका

दिलीप बिल्डकॉन ग्रुप के मालिक दिलीप सूर्यवंशी के चूनाभट्‌टी स्थित दफ्तर पर भी सर्चिंग की जा रही है। प्राथमिक जानकारी मिली है कि शेयर प्राइसिंग में गड़बड़ी के चलते आयकर विभाग ने यह एक्शन लिया है।

पंजाब के चंडीगढ़ रीजन के आयकर विभाग की डीजी इन्वेस्टिगेशन बत्सला झा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में दिलीप बिल्डकॉन के भोपाल में दो ठिकानों में छापे की पुष्टि की है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन पर इनकम टैक्स की टीम ने कार्रवाई की है. कार्रवाई में IT विभाग ने कंपनी के वित्तीय लेन-देन की जांच की है। जानकारी के अनुसार चूना भट्टी स्थित दिलीप बिल्डकॉन के ऑफिस में IT की टीम की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि दिलीप बिल्डकॉन के मालिक दिलीप सूर्यवंशी पर भी कार्रवाई की जा रही है। बता दें क‍ि दिलीप सूर्यवंशी देश के बड़े कारोबारियों की लिस्‍ट में शामिल हैं और उनके कई राजनीतिक नेताओं से अच्छे रिश्ते बताए जाते हैं। बिल्डकॉन पर इनकम टैक्‍स की इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 

भोपाल-इंदौर समेत 5 ठिकानों पर कार्रवाई

प्रदेश में दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के प्रमुख ठिकानों पर इनकम टैक्‍स की टीमों ने छापेमारी की है। इन ठिकानों में भोपाल, इंदौर, पीथमपुर समेत कुल पांच स्‍थान शामिल है। इन सभी ठिकानों में भोपाल के कोलार का प्रमुख यूनिट, इंदौर और पीथमपुर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र को टारगेट किया है। सुत्रों के माने तो इनकम टैक्‍स की ये कारवाई दिलीप बिल्‍डकॉन पर टैक्‍स चोरी, अवैध लेन-देन और ब्‍लैक मनी से संबंधित आरोपों के चलते की जा रही है। फिलहाल IT विभाग ने दिलीप बिलडकॉन के सभी ठिकानों से जरुरी दस्‍तावेज और रिकॉर्ड जब्‍त किए है और आगे की कार्रवाई जारी है।