CM मोहन यादव का बड़ा फैसला: MP में 9वीं-11वीं के छात्रों को साल में दो बार परीक्षा का मौका, एग्जाम टेंशन दूर करने के भी दिए मंत्र

परीक्षा से डरकर नहीं, डटकर आगे बढ़िए आप देश का भविष्य हैं, अपने कौशल और प्रदर्शन में सुधार करें, खुद को निखारें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परीक्षा से पहले विद्यार्थियों से रूबरू चर्चा में की अपील विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का कारगर मंत्र सुभाष स्कूल में विद्यार्थियों से किया संवाद

CM मोहन यादव का बड़ा फैसला: MP में 9वीं-11वीं के छात्रों को साल में दो बार परीक्षा का मौका, एग्जाम टेंशन दूर करने के भी दिए मंत्र

छात्रों को राहत: नई परीक्षा व्यवस्था से फेल होने का डर होगा कम, मुख्यमंत्री ने पढ़ाई को तनावमुक्त बनाने पर दिया ज़ोर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में छात्रों से संवाद के दौरान एलान किया कि अब एमपी में 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं भी साल में दो बार होंगी. सीएम ने छात्रों को तनाव मुक्त रहने के टिप्स दिए और बताया कि फेल होने पर साल बर्बाद न होने की नई व्यवस्था लागू की गई है. 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को राजधानी स्थित सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में बिल्कुल अलग अंदाज़ में नज़र आए। मौका था ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का, जहां मुख्यमंत्री ने छात्रों के बीच बैठकर एक मार्गदर्शक की तरह उनसे संवाद किया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि परीक्षा जीवन का अंत नहीं, बल्कि सीखने की प्रक्रिया का एक हिस्सा है।

मुख्यमंत्री ने न केवल छात्रों के सवालों के जवाब दिए, बल्कि अपने छात्र जीवन से जुड़ी यादें भी साझा कीं, जिससे माहौल पूरी तरह सहज और प्रेरणादायक बन गया।

9वीं-11वीं के छात्रों को बड़ी राहत, साल खराब होने का डर खत्म

संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि जिस तरह 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अब साल में दो बार हो रही हैं, उसी तर्ज पर अब 9वीं और 11वीं के छात्रों को भी साल में दो बार परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार एक परीक्षा में असफल होने पर बच्चे मानसिक रूप से टूट जाते हैं और उनका पूरा साल बर्बाद हो जाता है। नई व्यवस्था से यदि कोई छात्र पहली परीक्षा में सफल नहीं हो पाता है, तो वह उसी साल दोबारा परीक्षा देकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकेगा।

उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिक्षा को तनावमुक्त बनाने वाली सोच का परिणाम बताया, जिस पर वर्ष 2017 से लगातार काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

नक्सलवाद पर विपक्ष पर हमला, कांग्रेस शासन को ठहराया जिम्मेदार

स्कूल कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सलवाद के मुद्दे पर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान नक्सलवाद से निपटने के लिए कोई ठोस नीति नहीं थी। मुख्यमंत्री ने उस दौर का उल्लेख किया जब कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री लिखिराम कावरे की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी, लेकिन तत्कालीन सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही।

डॉ. मोहन यादव ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सख्त नीति और प्रदेश पुलिस की मुस्तैदी के चलते नक्सलवाद अब अंतिम सांसें गिन रहा है और मध्यप्रदेश की धरती से इसे लगभग समाप्त कर दिया गया है।