जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप: रायसेन के टिप्पासेमरी में संघर्ष, एक की मौत, दो गंभीर घायल, थाने पर प्रदर्शन

रायसेन जिले की बरेली तहसील के ग्राम टिप्पासेमरी में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में सत्यपाल राजपूत की मौत हो गई, जबकि हेमराज राजपूत और भरत सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप: रायसेन के टिप्पासेमरी में संघर्ष, एक की मौत, दो गंभीर घायल, थाने पर प्रदर्शन

राजेंद्र सिंह राजपूत 

रायसेन: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत, दो गंभीर घायल

रायसेन जिले की बरेली तहसील के ग्राम टिप्पासेमरी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम भूमि विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में सत्यपाल राजपूत (पिता वृंदावन सिंह राजपूत) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हेमराज राजपूत और भरत सिंह राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया और मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।