भोपाल में JK यूनिवर्सिटी और अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला; डॉग स्क्वायड ने किया सर्च

Bhopal में जेके हॉस्पिटल और LN Medical College को बम से उड़ाने की धमकी फर्जी निकली। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते ने पूरे कैंपस की गहन तलाशी ली, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

भोपाल में JK यूनिवर्सिटी और अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला; डॉग स्क्वायड ने किया सर्च

भोपाल की जेके हॉस्पिटल, एलएन मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी फेक निकली। धमकी का पता चलते ही बीडी और डीएस की टीम सहित पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलेज कैंपस के चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ली। मेल करने वाले ने एलएन मेडिकल कॉलेज परिसर में करीब 21 बम रखे होने की धमकी दी थी। इसके अलावा जिला कोर्ट, अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय और अरेरा हिल्स स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल आईडी पर यह मेल प्राप्त हुआ है। जिसमें लिखा है कि इस्लामी समय अनुसार जौहर की नमाज के बाद (दोपहर 1:30 बजे) कॉलेज में सीरियल ब्लास्ट होंगे। धमकी का मेल मिलने के बाद जेके अस्पताल की दोनों बिल्डिंगों में अफरा-तफरी का माहौल है। स्टाफ को बाहर कर सर्चिंग की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले पीपुल्स यूनिवर्सिटी सहित नापतौल कार्यालय और एम्स अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है, हालांकि मेल करने वालों को अब तक नहीं तलाशा जा सका है।

मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम

यह धमकी मिलने के बाद प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। परिणामस्वरुप बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचा। तलाशी अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु अस्पताल और विश्वविद्यालय परिसर में नहीं मिली है। इससे पहले राजधानी के पीपल्स विश्वविद्यालय, एम्स अस्पताल और नापतौल विभाग को भी बम से उड़ाए जाने की धमकी मिल चुकी है।

एबीवी हिंदी विश्वविद्यालय को मिली बम से उड़ने की धमकी

अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय में अधिकृत मेल आईडी पर किसी ने यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी दी है। जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर देवानंद हिडोलिया के निर्देश पर परिसर को खाली कर दिया गया। इस संबंध में प्रबंधन द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भोपाल कोर्ट को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी

अरेरा हिल्स स्थित भोपाल जिला कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी भी ईमेल के माध्यम से मिली है। जिसके बाद कोर्ट की सुरक्षा को ओर चौकस कर दिया गया। बम डिस्पोजल स्क्वाड ने कोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे पर की तलाशी ली। डॉग स्कॉड की टीम भी सर्चिंग में जुटी थी। एमपी नगर पुलिस ने भी कोर्ट परिसर की सर्चिंग की। मेल में दोपहर एक बजे अलग-अलग कोर्ट में बोरों में रखे बम में धमाके होने की बात लिखी थी। हालांकि सर्चिंग में पुलिस को कुछ नहीं मिला।