सीएम मोहन यादव का आक्रामक तेवर-“धुरंधर-2 का जमाना है, दुश्मनों को ठिकाने लगाना आता है!” MP के 17 जिलों में भाजपा कार्यालयों का हुआ भूमिपूजन
मध्य प्रदेश में बीजेपी का स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। 17 जिलों में बीजेपी के नए ऑफिस के लिए भूमिपूजन भी किया जाएगा।
बीजेपी मध्य प्रदेश के 17 जिलों में अपने नए कार्यालय बनाने जा रही है. जिसका भूमिपूजन 6 अप्रैल के दिन किया जाएगा. यह कार्यालय आधुनिक होने वाले हैं.
MP News: बीजेपी का सोमवार को 47वां स्थापना दिवस है. जहां मध्य प्रदेश में भी पार्टी की तरफ से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. खास बात यह है कि एमपी के 17 जिलों में बीजेपी अपने नए कार्यालय बनाने जा रही है. जिनका भूमिपूजन 6 अप्रैल के दिन किया जाएगा. सीएम मोहन यादव और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भाजपा कार्यालय में सुबह 11 वर्चुअली सभी जिलों में शामिल होंगे. इसके अलावा स्थानीय सांसद विधायक और मंत्री भी इस आयोजन में शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि बीजेपी अगले साल आने वाले स्थापना दिवस से पहले इन कार्यालयों का निर्माण कर लेगी.
इस मौके पर सीएम ने कहा कि भारत तीसरा देश बन गया है, जो अपने दुश्मनों को उनके देश में घुसकर मारता है, जो हमारे अपने देश के अंदर कष्ट देते हैं।
मोदी जी के माध्यम से धुरंधर 2 का समय चल रहा है, लेकिन हमें धुरंधर 1 का समय भी याद आता है। हमें मालूम है कि नकली नोट छाप-छापकर पाकिस्तान परेशान करता था। उस पाकिस्तान को भी क्या ठिकाने लगाया। यह असली धुरंधर का जमाना है।
अपनी परेशानियों का समाधान अपने पास ही है। जब समर्थ और सामर्थ्यशाली नेतृत्व होता है, तो सारे उलझे-सुलझे प्रश्नों का उत्तर मिलता है। तभी तो विक्रमादित्य बनारस में जाकर धर्म की जय-जयकार करते हैं।
एमपी के 17 जिलों में नए कार्यालय
दरअसल, बीजेपी जिन 17 जिलों में अपने नए कार्यालय बनाने जा रही है. वहां बीजेपी को किराए पर अपने कार्यालय चलाने पड़ रहे हैं. ऐसे में भाजपा ने यहां अब अपना निजी कार्यालय खोलने की तैयारी की है. जिसके लिए जमीन पहले ही खरीदी जा चुकी है. अब केवल यहां कार्यालयों का निर्माण किया जाना है. सोमवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर संभाग, जिला और मंडल स्तर से बूथ स्थर तक पूरी तैयारियां की गई हैं. जिसके लिए सभी जिलों में विशेष सजावट हुई है. जहां नेता बीजेपी के इतिहास के बारे में भी पार्टी के नए कार्यकर्ताओं को बताएंगे.
सीएम बोले- हमने भाजपा को देखा, जिसकी विचारधारा अमर हो गई
सीएम ने कहा- कौन सा फीनिक्स पक्षी है जो राख बनकर फिर जीवित हो जाता है, हमने वह पक्षी नहीं देखा, लेकिन हमने भाजपा को देखा है, जिसकी विचारधारा अटल और अमर हो गई है। हमारे नेताओं का चरित्र और दर्शन अद्भुत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व से भाजपा के हर कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि गठबंधन का दौर लंबे समय तक चला, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार ने अपने वादों को पूरा किया और 24 दलों के साथ सफलतापूर्वक शासन चलाया।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस