CM मोहन यादव का जबरदस्त शीर्षासन, योग में बाबा रामदेव भी पीछे? मंच पर देख लोग रह गए दंग ; BJP प्रदेश अध्यक्ष का सांसदों से संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कन्या गुरुकुल के वातावरण की सराहना की। डॉ. यादव ने कहा कि योग अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक वैश्विक जन-आंदोलन बन गया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो सके।

CM मोहन यादव का जबरदस्त शीर्षासन, योग में बाबा रामदेव भी पीछे? मंच पर देख लोग रह गए दंग ; BJP प्रदेश अध्यक्ष का सांसदों से संवाद

योग में कमाल! CM मोहन यादव का शीर्षासन देख हैरान हुए लोग, बोले– रोज़ योग जरूरी

योग के मंच से CM मोहन यादव का संदेश, शीर्षासन कर दिया स्वास्थ्य का मंत्र; BJP प्रदेश अध्यक्ष ने सांसदों संग की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरिद्वार में योगगुरु बाबा रामदेव के साथ गुरुवार को योग पर कदमताल किए। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योगगुरु रामदेव के साथ शीर्षासन के साथ योग के अन्य आसन भी किए।इस दौरान उन्होंने शीर्षासन कर सबको चौंका दिया और अपनी योग क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया. यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रहा.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने न सिर्फ योग किया बल्कि शीर्षासन में बाबा रामदेव से आगे निकलते हुए संतुलन और आत्मविश्वास दिखाया. उन्होंने हरिद्वार को भारत माता की मुकुट मणि बताते हुए कहा कि यह नगरी हर युग और कल्प में विशेष महत्व रखती है. उन्होंने यह भी कहा कि हरिद्वार भविष्य की नई पहल के लिए एक मजबूत आधार है. वहीं बाबा रामदेव के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति की धारा को गंगा की तरह प्रवाहित करने में बाबा रामदेव आधुनिक युग के भागीरथ की भूमिका निभा रहे हैं.

क्या है शीर्षासन

शीर्षासन को योग का राजा कहा जाता है. इसमें व्यक्ति सिर के बल उल्टा खड़ा होता है और पूरा शरीर संतुलन में रहता है. यह आसन देखने में कठिन जरूर लगता है लेकिन इसके फायदे बेहद असरदार होते हैं. बाबा रामदेव भी अक्सर अपने योग सत्रों में शीर्षासन को खास महत्व देते हैं और सही तरीके से करने की सलाह देते हैं.

क्यों खास रहा CM मोहन यादव का योग प्रदर्शन

मुख्यमंत्री मोहन यादव का बाबा रामदेव के साथ शीर्षासन करना यह दिखाता है कि योग सिर्फ साधुओं या योगगुरुओं तक सीमित नहीं है. अगर सही अभ्यास किया जाए तो हर उम्र और हर व्यक्ति योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकता है. यह युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा है कि वे योग को अपनाएं और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं.

स्वागत के लिए पतंजलि परिवार का हृदय से आभार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को हरिद्वार पहुंचे. यहां वे पतंजलि योगपीठ के कन्या गुरुकुल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बाबा रामदेव समेत पतंजलि योगपीठ से जुड़े अन्य लोगों से मुलाकात की साथ ही वे कन्या गुरुकुल में हवन में भी शामिल हुए. इसको लेकर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी जानकारी दी है. मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार में प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव जी से आत्मीय भेंट हुई. इस अवसर पर स्वागत के लिए पतंजलि परिवार के सभी सदस्यों का हृदय से आभार। 

बैतूल सांसद और केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके के निवास पर सांसदों का भोज

दूसरी ओर सीएम के साथ दिल्ली गए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आज दिल्ली में भाजपा सांसदों के साथ सहभोज एवं राजनीतिक, संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा में हिस्सा लिया। बताया गया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का मध्य प्रदेश के लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों के साथ केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके के निवास पर स्नेह-भोज हुआ।

इस मौके पर संगठन, संवाद और समन्वय पर संवाद किया गया। संगठन की मजबूती के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सांसदों के सुझाव भी लिए हैं।