शिवराज को ‘बतौलेबाज’ कहना पड़ा भारी:शिक्षक पर गिरी गाज, सस्पेंड होते ही बोले—मैंने कुछ नहीं कहा”
गंजबासौदा में शासकीय प्राथमिक शाला जमनिया के शिक्षक गोविंद सिंह कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है। उन पर सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी विदिशा द्वारा की गई है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से जुड़ी एक पोस्ट भाजपा नेता गगन दुबे ने की थी। जिस पर एक शिक्षक का कमेंट करना उसे भारी पड़ गया, जहां उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
विदिशा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बातोलेबाज कहना एक शासकीय शिक्षक को भारी पड़ गया। शिवराज के ही संसदीय क्षेत्र विदिशा के एक शिक्षक, गोविंद सिंह कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल, एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ने संसद में दिए शिवराज सिंह के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस पर शिक्षक गोविंद सिंह ने टिप्पणी करते हुए लिखा, "बतोलेबाज है, झूठों की प्रतियोगिता कराई जाए तो ये पूरे देश में नंबर वन आएंगे।"
इस टिप्पणी के बाद शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। उन्हें नोटिस भी जारी किया गया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने उनकी टिप्पणी को अभद्र, अशोभनीय और आपत्तिजनक मानते हुए निलंबन की कार्रवाई कर दी।
निलंबन की कार्रवाई के बाद शिक्षक गोविंद सिंह ने कहा कि उनकी सोशल मीडिया आईडी खुली रह गई थी और किसी ने साजिश के तहत यह कमेंट कर दिया। जानकारी मिलने पर उन्होंने उसे हटा भी दिया था। उनका दावा है कि जो उन्होंने किया ही नहीं, उसकी सजा उन्हें दी जा रही है।
इससे पहले मध्य प्रदेश के ही शिवपुरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने पर भी एक शिक्षक पर इसी तरह की कार्रवाई हुई थी। शिक्षक ने प्रधानमंत्री की शैली में बोलते हुए कहा था, “मेरे प्यारे भाइयों-बहनों, गैस के दाम कम हुए कि नहीं हुए? नहीं हुए। गैस के दाम बढ़े कि नहीं बढ़े?" वीडियो वायरल होने पर पोहरी ब्लॉक के सेमरखेड़ी स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक साकेत पुरोहित को सस्पेंड कर दिया गया।
नोटिस के बाद सस्पेंड
शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस के जवाब के बाद, 18 मार्च को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षक गोविंद सिंह कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया।
शिक्षक ने किया इनकार
इस संबंध में शिक्षक गोविंद सिंह कुशवाहा का कहना है कि उनके घर के लैपटॉप और कंप्यूटर में सोशल मीडिया साइट खुली रहती है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें नहीं पता कि किसी बच्चे ने गलती से वह टिप्पणी कर दी। जैसे ही उन्हें टिप्पणी की जानकारी मिली, उन्होंने उसे तुरंत हटा दिया था। कुशवाहा ने यह भी कहा कि इस मामले को बेवजह तूल दिया गया है और वे निलंबन के खिलाफ विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो वे कोर्ट का रुख भी करेंगे।
प्रखर न्यूज़ व्यूज एक्सप्रेस