बड़ा हादसा: बिलासपुर में बस की छत पर गिरा भूस्खलन का मलबा, 18 लोगों की मौत, कई अंदर फंसे

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बस की छत पर भूस्खलन का मलबा गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। कई अंदर फंसे होने की खबर है, रेस्क्यू अभियान जारी है।

बड़ा हादसा: बिलासपुर में बस की छत पर गिरा भूस्खलन का मलबा, 18 लोगों की मौत, कई अंदर फंसे

बिलासपुर में बारिश से भारी तबाही मची है. जगह-जगह भूस्खलन से कई सड़कें बंद. शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं.

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बस की छत पर भूस्खलन का मलबा गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। कई अंदर फंसे होने की खबर है, रेस्क्यू अभियान जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार मरोतन से घुमारवीं जा रही संतोषी निजी बस पर शुक्र खड्ड के किनारे बरठीं में भल्लू पुल के पास पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा गिर गया। मलबा गिरने से बस की छत उड़कर खड्ड के किनारे जा पहुंची। वहीं सारा मलबा बस पर आ गया। जिससे बस पूरी तरह मलबे की चपेट में आ गई। बस के अंदर से अभी तक 18 शव निकाले गए हैं। दो बच्चियों और एक बच्चे को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से एक बच्ची की मां दुर्घटना में मारी गई है। बेटियों का प्रारंभिक उपचार बरठीं अस्पताल में चला हुआ है।

बताया जा रहा है कि करीब 35 लोग बस में सवार थे। घटना करीब साढ़े छह बजे हुई है। बस में मरोतन बरठीं, घुमारवीं और बीच के स्टेशनों के लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बस में 35 के करीब सवारियां थी। चालक और परिचालक की मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर किया गहरा शोक व्यक्त- दुर्घटनाग्रस्त पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था की जाए। बस हादसे की सूचना मिलने के बाद उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कुल्लू दशहरा के कार्यक्रम को छोड़ हादसा स्थल के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया गहरा शोक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा, ''बिलासपुर ज़िले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र में बालूघाट (भल्ला पुल) के पास हुए विनाशकारी भूस्खलन की खबर ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया है। इस भीषण भूस्खलन में एक निजी बस के फंसने से 10 लोगों की मौत की दुखद खबर आई है और कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अधिकारियों को अपनी पूरी मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूँ और पूरे बचाव अभियान की पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रहा हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को शक्ति प्रदान करें। इस कठिन समय में, मैं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हूँ।''